{"_id":"5b9362b5867a557f6249f3db","slug":"vice-president-of-hdfc-bank-has-gone-missing-from-office-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: रहस्यमय परिस्थितियों में दफ्तर से एचडीएफसी बैंक का वाइस प्रेजिडेंट लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई: रहस्यमय परिस्थितियों में दफ्तर से एचडीएफसी बैंक का वाइस प्रेजिडेंट लापता
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के कमला मिल ऑफिस से एचडीएफसी बैंक का वाइस प्रेजिडेंट सिद्धार्थ किरन सिंघवी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि वह अपनी पत्नी और चार साल की बेटी के साथ मसाबार हिल में रहते हैं। बुधवार की सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर वह ऑफिस से निकले और अभी तक घर नहीं पहुंचे। उनकी गाड़ी भी गुरुवार को नवी मुंबई से बरामद की गई। जिसकी सीट पर खून के धब्बे मिले हैं।
विज्ञापन
मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में पुलिस ने लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस को यह अपहरण का मामला लग रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह रोज की तरह वक्त पर अपने ऑफिस के लिए निकले थे। उन्हें बाद में पता चला कि ऑफिस से वह शाम को साढ़े सात बजे निकले। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि वह ऑफिस से बाहर निकले हैं लेकिन वहां उनकी गाड़ी नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे बताया कि कमला मिल परिसर से निकलने से पहले ही सिंघवी फोन स्विच ऑफ हो गया। उसके कॉल डाटा की जांच में पता चला है कि उसकी अंतिम लोकेशन कमला मिल ही थी। जब वह रात को 10 बजे तक घर नहीं आया तो उसकी पत्नी पुलिस स्टेशन पहुंची और उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
इसके बाद अगले दिन गुरुवार को पुलिस को उसकी गाड़ी मिली। वायरलेस मैसेज के जरिए मुंबई के सभी पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी गई थी। गाड़ी मिलने की जानकारी एरोली पुलिस द्वारा ही दी गई। मामले पर अपर आयुक्त रविंद्र शिसवे का कहना है, 'मामले की शिकायक एनएम जोशी पुलिस द्वारा दर्ज की गई है। हमारी टीम एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।'