फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Uttar Pradesh woman jumped into the river with her son in Shahjahanpur

दो साल के बेटे को नहर में फेंककर मां ने खुद भी लगाई छलांग, असलियत जानकर चौंक जाएंगे

Sat, 16 Dec 2017 07:53 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 16 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh woman jumped into the river with her son in Shahjahanpur
महिला को तलाश करते हुए गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने पहले अपने दो साल के बेटे को नहर में फेंका और फिर खुद ने भी छलांग लगा दी। जब सच सामने आया तो लोग चौंक गए। जानिए क्या है वो सच...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है। बंडा थाना इलाके के मकसूदापुर गांव में एक महिला ने पहले अपने दो साल के बेटे को नहर में फेंक दिया और बाद में खुद भी कूद गई। बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन महिला का शव बरामद नहीं हो सका। 

पढ़ें:- Photos: बेटी को पीठ पर बांधकर नहर में क्यों कूदी टीचर, असलियत आई सामने
विज्ञापन


बिलसंडा रोड पर बंडा की ओर से एक बाइक पुल पर आकर रुकी। बाइक से उतरी महिला ने अचानक गोद के बच्चे को नहर में फेंक दिया और इसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। यह देखकर वहां मौजूद गांव कुआंडांडा के लोग वहां पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तब तक महिला और बच्चा नहर में डूब चुके थे। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार पति और चचिया ससुर मौके से बिलसंडा की तरफ भाग निकले। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही महिला और बच्चे की तलाश शुरू की तो नहर में लगभग दो सौ मीटर दूर बच्चे का शव मिल गया। लेकिन महिला का शव नहीं मिला। 

Uttar Pradesh woman jumped into the river with her son in Shahjahanpur
फाइल फोटो
बंडा के गांव दोहना की सरबती यादव गांव के कई लोगों के साथ थाने पहुंचीं और बताया कि नहर में कूदने वाली उनकी बेटी 25 वर्षीय सरोजा देवी थी। सरोजा की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी वह अपने दो वर्षीय बेटे नितिन को लेकर मायके से पति विनोद सिंह के साथ ससुराल के लिए निकली थी। 

ससुराल जाते समय बेटी खुश थी। रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि सरोजा ने बेटे को नहर में फेंक खुद भी छलांग लगा दी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि सरोजा के पिता सुंदरलाल यादव की पहले ही मौत हो चुकी है। 

पढ़ें:- बेटे को नदी में फेंककर खुद भी लगाई छलांग, जानिए उसने ऐसा क्यों किया

आठ बहनों और एक भाई में सरोजा तीसरे नंबर की थी। बंडा के कार्यवाहक एसओ आरिफ खां ने बताया कि शिनाख्त के बाद उनकी पहली प्राथमिकता सरोजा की तलाश है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed