फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   US department indicates 52 Indian scammers are involved in call center scam 

कॉल सेंटर स्कैम: अमेरिका ने 61 लोगों पर किया केस, 52 भारतीय शामिल

Fri, 28 Oct 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
US department indicates 52 Indian scammers are involved in call center scam 
meera road call center scam - फोटो : Times of India

बहुचर्चित मीरा रोड कॉल सेंटर स्कैम के बाद अमेरिका में हजारों मिलियन डॉलर का चूना लगाने के खिलाफ कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। अमेरिका की जस्टिस डिपार्टमेंट ने कुछ भारतीय सेंटरों के खिलाफ एक्शन लेने की सलाह दी है। डिपार्टमेंट का आरोप है कि इन कॉल सेंटरों ने वहां रहने वालों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है।

विज्ञापन


डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार पीड़ितों की संख्या 10 हजार के पार हैं। 61 लोगों के खिलाफ विभाग ने केस दर्ज किया है। हैरान करने वाली बात  है कि इनमें 52 भारतीय शामिल हैं। हालांकि, अमेरिका में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भारत में 32 लोगों तथा पांच कॉल सेंटर पर घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने का अभियोग लगाया गया है।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार ये लोग गुजरात के अहमदाबाद से इस गोरखधंधे के नेटवर्क को चला रहे थे। ये आरोपी भोले भाले अमेरिकियों को कॉल करके टैक्स न भरने के लिए ब्लैकमेल करते थे। ज्यादातर पीड़ित इस काली कमाई के धंधे का शिकार बन जाते थे और वह जेल न जाने के डर से हर्जाना भुगतने को तैयार हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा रोड कॉल सेटर स्कैम में रोज 1 करोड़ कमाने का सच आया सामने

US department indicates 52 Indian scammers are involved in call center scam 
call\

बताते चलें कि महाराष्ट्र के मीरा रोड कॉल सेंटर स्कैम में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। इसमें ज्यादातर अमेरिकियों को ब्लैकमेल करके 500 करोड़  से ज्यादा रुपये ठगे गए। इस आरोप में करीब 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया, जोकि कॉल सेंटर में बतौर कर्मचारी जॉब किया करते थे।

बताया जा रहा है कि इस स्कैम में ब्लैकमेलिंग के आधार पर अमेरिकी नागरिकों ने रोजाना करीब 1 करोड़ रुपये ठगे। पुलिस के मुताबिक इसमें अधिकतर महिलाएं शामिल थी। पुलिस कमीश्नर परम बीर सिंह ने बताया कि यह शातिर लोग काफी बेहतर तकनीक का इस्तेमाल करते थे और इनके तार फर्जीवाड़ा में साथ देने वाले कुछ लोगों से जुड़े हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जीवाडे़ में कैलिफोर्निया के एक शख्स को करीब 1 लाख 36 हजार डॉलर का चूना लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed