कॉल सेंटर स्कैम: अमेरिका ने 61 लोगों पर किया केस, 52 भारतीय शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित मीरा रोड कॉल सेंटर स्कैम के बाद अमेरिका में हजारों मिलियन डॉलर का चूना लगाने के खिलाफ कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। अमेरिका की जस्टिस डिपार्टमेंट ने कुछ भारतीय सेंटरों के खिलाफ एक्शन लेने की सलाह दी है। डिपार्टमेंट का आरोप है कि इन कॉल सेंटरों ने वहां रहने वालों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार पीड़ितों की संख्या 10 हजार के पार हैं। 61 लोगों के खिलाफ विभाग ने केस दर्ज किया है। हैरान करने वाली बात है कि इनमें 52 भारतीय शामिल हैं। हालांकि, अमेरिका में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भारत में 32 लोगों तथा पांच कॉल सेंटर पर घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने का अभियोग लगाया गया है।
खबरों के अनुसार ये लोग गुजरात के अहमदाबाद से इस गोरखधंधे के नेटवर्क को चला रहे थे। ये आरोपी भोले भाले अमेरिकियों को कॉल करके टैक्स न भरने के लिए ब्लैकमेल करते थे। ज्यादातर पीड़ित इस काली कमाई के धंधे का शिकार बन जाते थे और वह जेल न जाने के डर से हर्जाना भुगतने को तैयार हो जाते थे।
मीरा रोड कॉल सेटर स्कैम में रोज 1 करोड़ कमाने का सच आया सामने
बताते चलें कि महाराष्ट्र के मीरा रोड कॉल सेंटर स्कैम में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। इसमें ज्यादातर अमेरिकियों को ब्लैकमेल करके 500 करोड़ से ज्यादा रुपये ठगे गए। इस आरोप में करीब 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया, जोकि कॉल सेंटर में बतौर कर्मचारी जॉब किया करते थे।
बताया जा रहा है कि इस स्कैम में ब्लैकमेलिंग के आधार पर अमेरिकी नागरिकों ने रोजाना करीब 1 करोड़ रुपये ठगे। पुलिस के मुताबिक इसमें अधिकतर महिलाएं शामिल थी। पुलिस कमीश्नर परम बीर सिंह ने बताया कि यह शातिर लोग काफी बेहतर तकनीक का इस्तेमाल करते थे और इनके तार फर्जीवाड़ा में साथ देने वाले कुछ लोगों से जुड़े हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जीवाडे़ में कैलिफोर्निया के एक शख्स को करीब 1 लाख 36 हजार डॉलर का चूना लगाया गया था।