फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   up Minister Nand Gopal Gupta Threaten To Kill on facebook

प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री को धमकी, पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर लिखा ये मैसेज

Fri, 24 Nov 2017 09:31 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Fri, 24 Nov 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
up Minister Nand Gopal Gupta Threaten To Kill on facebook
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
प्रदेश के नागरिक उड्डयन एवं संस्थागत वित्त मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को जान से मारने की धमकी दिए जाने की खबर से सनसनी फैल गई। उन्हें यह धमकी उनकी पत्नी मेयर पद की प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी के फेसबुक अकाउंट पर मोहम्मद असद आसू के अकाउंट से दी गई है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के थाना मुट्ठीगंज में मामले की रिपोर्ट पत्नी अभिलाषा की ओर से दर्ज कराई गई है। पूर्व मेयर अभिलाषा नंदी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 2012 में उनके पति एवं प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर प्राण घातक हमला हुआ था। 
विज्ञापन


पढ़ें:- पति ने पत्नी का आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर डाला, आ रहे हैं ऐसे कॉल
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में दो लोगों की जान चली गई थी। नंदी को भी गंभीर चोटें आई थीं। जिसकी एफआईआर भी दर्ज  हुई थी। जिसमें कई अपराधियों  के खिलाफ आज भी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस प्रकरण के कुछ अभियुक्त आज भी जेल में हैं। 

up Minister Nand Gopal Gupta Threaten To Kill on facebook
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
गुरुवार तीन बजकर 40 मिनट पर उनके फेसबुक अकाउंट पर एक मैसेज मोहम्मद असद आसू नाम के व्यक्ति के अकाउंट से आया। जिसमें लिखा हुआ था नंदी को जान से मारने की साजिश हो रही है। आप लोग सतर्क रहें। 

पढ़ें:- आजम के बेटे का फेक एकाउंट बनाकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, अब भुगता अंजाम

धमकी भरे मैसेज में यह भी लिखा है कि अबकी बार भी बम का प्रयोग किया जा सकता है। धमकी भरे इस मैसेज के जवाब में अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पूछा कि जानलेवा हमला कौन कर रहा है, तो फिर जवाब आया कि फूलपुर में जाकर ही पता चलेगा। 

अभिलाषा गुप्ता ने रिपोर्ट में कहा है कि वह इस वक्त भाजपा महापौर पद की प्रत्याशी हैं। जिसकी वजह से मंत्री नंदी के साथ इलाहाबाद शहर में रात दिन पब्लिक के बीच कई जन सभाएं करनी पड़तीं है। इसलिए फेसबुक संदेश की सत्यता के बारे में गंभीरता से जांच कराई जाए और दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed