{"_id":"56e93efa4f1c1b6d5b8b4629","slug":"up-man-mortgages-daughter-40-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार के लिए बेटी को ही रखा दिया गिरवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 हजार के लिए बेटी को ही रखा दिया गिरवी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 16 Mar 2016 04:49 PM IST
सार
- बेटी पर भारी सट्टे की लत, कर्जदार हुए पिता ने बच्ची को रख दिया गिरवी
- अपनी ही बेटी की लगा दी कीमत, 40 हजार में महिला के पास रखा गिरवी
- पुलिस ने पहले किया जानकारी होने इनकार, फिर दिया जांच का भरोसा
विज्ञापन
चंद रुपयों के लिए सूदखोर के यहां बेटी गिरवी रख दिया
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बागपत के बड़ौत क्षेत्र में सट्टे खेलने की लत में कर्जदार हुए शख्स ने अपनी बेटी को ही सूदखोर महिला के पास गिरवी रख दिया। 15 वर्षीय बेटी का सौदा 40 हजार में तय हुआ। मामले की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। हालांकि घंटों तक अधिकारी ऐसी कोई जानकारी होने से ही इंकार करते रहे।
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली रोड का रहने वाला यह व्यक्ति सट्टा खेलने और शराब का आदि है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सट्टे में वह अपनी अधिकांश संपत्ति गंवा चुका है। उस पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है। देनदार लगातार दबाव बना रहे है। इसी को लेकर परिवार में कलह भी रहती है। इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने अपनी 15 वर्षीय बेटी को क्षेत्र के ही पठानकोट मोहल्ले की एक महिला के पास 40 हजार रुपये में गिरवी रख दिया।
विज्ञापन
महिला भी सूदखोरी का काम करती है। उसने व्यक्ति को एक माह का समय दिया है कि 40 हजार रुपये लौटाकर अपनी बेटी को ले जाए। खास बात यह है कि बेटी को गिरवी रखने के लिए क्षेत्र के ही कुछ लोग गारंटर भी बने।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों के मुताबिक पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। मगर, मंगलवार की रात तक पुलिस अधिकारी इस तरह की घटना से इंकार करते रहे। इस संबंध में सीओ बड़ौत सीपी सिंह का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।