फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   unkown person threat to blow jail on call in gorakhpur UP

युवक ने दी जेल उड़ाने की धमकी, बोला AK-47 ले कर आ रहा हूं

Tue, 13 Dec 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 13 Dec 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
unkown person threat to blow jail on call in gorakhpur UP
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फोन पर जेल उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली में सोमवार को अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। धमकी देने वाले शख्स कहा था कि वह एके 47 लेकर आएगा। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर कोतवाल श्रीकांत राय ने मामले की विवेचना की जिम्मेदारी एसआई जितेंद्र कुमार को दी है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। वही सर्विलांस टीम भी मोबाइल नंबर को ट्रेस करने में लग गई है। पुलिस की अब तक की छानबीन में मोबाइल नंबर की लोकेशन गोरखपुर के पीपीगंज और कैम्पियरगंज के आस-पास मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। शनिवार की देर रात में धमकी देने वाले शख्स ने जेलर आरके सिंह से कहा था कि वह एके 47 लेकर आ रहा है और जेल को भी उड़ा देगा। इस पर जेलर आरके सिंह ने इसकी सूचना तत्काल एसपी प्रमोद कुमार को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ाई 

unkown person threat to blow jail on call in gorakhpur UP

सूत्र बताते हैं कि जेल गार्ड राणा यादव को गोली मारने वाली घटना का पर्दाफाश होने के दूसरे दिन 21 नवंबर की रात में जेलर आरके सिंह ने पश्चिम से आए कुछ बदमाशों पर सख्ती की थी। उस दौरान उनमें से कुछ बदमाशों ने उन्हें धमकी दी थी। जेलर ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था। बताया जा रहा है इन्ही बदमाशों का एक साथी बनारस जेल से कुछ दिन पहले रिहा हुआ है।

महराजगंज। एसपी प्रमोद कुमार ने जिला जेल की सुरक्षा को बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गोली कांड को देखते हुए एक प्लाटून पीएससी तैनात कर दी गई है। जब से जेलर आरके सिंह को मोबाइल फोन पर धमकी मिलने की सूचना मिली है, तब से जिला जेल के गेट पर सदर कोतवाली से तीन कांस्टेबल तथा एक प्लाटून और पीएससी की तैनाती की गई है। इसके अलावा आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed