{"_id":"59a0623e4f1c1b4f138b47e0","slug":"unknown-person-murdered-a-student-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या कर शव घर के पीछे फेंका, ये थी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की हत्या कर शव घर के पीछे फेंका, ये थी वजह
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भावपुर में शुक्रवार को एक छात्र की लाश उसके घर के पीछे गली में मिली। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताकर चौकीदार सहित तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। खबर के मुताबिक वीरेंद्र कुमार तिवारी (17 वर्ष) पुत्र रामनाथ तिवारी पर गांव की ही एक लड़की ने बृहस्पतिवार शाम को छेड़खानी का आरोप लगाया था। गांव की किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी।
डॉयल 100 टीम दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। देर रात आपस में सुलह कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वीरेंद्र की लाश घर के पीछे गली में मिली। वीरेंद्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। गले में बेल्ट के निशान तो दोनों पैरों में भी चोट लगी थी। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हत्या की जानकारी होते ही कुछ ही देर में आसपास गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। वीरेंद्र कप्तानगंज के कॉलेज ऑफ साइंस में 10वीं का छात्र था। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की पड़ताल की। इस संबंध में कप्तानगंज के एसओ रोहित प्रसाद ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।