फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two young men raped with girl in bulandshahr

दौड़ लगाने गई थी एनसीसी कैडेट, बंधक बनाकर गांव के दो युवकों ने किया दुष्कर्म 

Thu, 02 Nov 2017 11:13 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
amarujala.com- presented by: शारुख खान Updated Thu, 02 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
two young men raped with girl in bulandshahr
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
सुबह में एनसीसी कैडेट दौड़ लगाने के लिए गई थी। इस दौरान गांव के दो युवकों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को सड़क पर दौड़ का अभ्यास कर रही एनसीसी कैडेट को गांव के ही दो युवकों ने पकड़ लिया। आरोपियों में से एक ने खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। 

पढ़ें:- शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भवती हुई तो किया घिनौना काम, अब भुगता अंजाम
विज्ञापन


डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गांव की रहने वाली 17 साल की किशोरी नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। साथ ही वह एनसीसी की कैडेट भी है। बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे वह रोजाना की तरह सड़क पर दौड़ का अभ्यास करने के लिए निकली थी। 

two young men raped with girl in bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोप है कि उसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। एक युवक ने खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया जबकि दूसरा पहरेदारी करता रहा। वारदात से किशोरी बेहद सहम गई थी। 

छात्रा ने शाम को हिम्मत करके घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दी। रात में परिजन पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। 

पढ़ें:- फेसबुक के जरिए पहले प्यार, फिर बनाए संबंध, युवती ने उठाया जानलेवा कदम

एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed