फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two women constables filed compaint of rape in Mathura's krishana Nagar police station

यूपी में महिला कांस्टेबल भी नहीं सेफ, पुलिसकर्मी पर लगाया रेप का आरोप

Thu, 10 Nov 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
two women constables filed compaint of rape in Mathura's krishana Nagar police station

उत्तर प्रदेश के मथुरा की चौकी कृष्णा नगर में बुधवार को रेप के दो मामले दर्ज हुए हैं। शिकायत दर्ज कराने वाली दोनों पीड़िताएं महिला कांस्टेबल हैं। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिसमें एक पुरुष कांस्टेबल भी शामिल है।  जानकारी के अनुसार मथुरा घूमने आई महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि होटल के मालिक और एक आदमी ने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया है।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों का नाम नरेंद्र और बब्बल है। दर्ज शिकायत के मुताबिक, नरेंद्र ने कथित तौर पर रेप किया और दूसरा आरोपी बब्बल कमरे के बाहर गार्ड बनकर खड़ा रहा। 

विज्ञापन

महिला कांस्टेबल का रिश्तेदार है आरपों में घिरा सत्येंद्र

two women constables filed compaint of rape in Mathura's krishana Nagar police station

दूसरे मामले में महिला कांस्टेबल ने एक पुरुष कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सत्येंद्र उसे एक जगह ले गया और वहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला कांस्टेबल ने कहा कि सत्येंद्र ने उसे शादी का प्रपोजल भी दिया था लेकिन वह इसके लिए नहीं मानी। खबरों के अनुसार सत्येंद्र मथुरा का रहने वाला है और वह पीड़िता का दूर का मामा लगता है। 

बता दें कि दोनों महिला कांस्टेबल और कांस्टेबल सत्येंद्र ग्वालियर में तैनात हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला पुलिसकर्मियों से जुड़ा होने के चलते उन्होंने पहले तो दोनों को समझाना चाहा लेकिन दोनों के अड़े रहने के चलते दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed