{"_id":"5ba6cfe5867a557f233465ec","slug":"two-unknown-man-loots-the-jewellery-from-instagram-friend-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से हड़पे लाखों के गहने, शारीरिक संबंध बनाने के लिए बना रहे दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से हड़पे लाखों के गहने, शारीरिक संबंध बनाने के लिए बना रहे दबाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट पर अनजान से दोस्ती कितनी महंगी पड़ती है इसकी बानगी जैतपुर इलाके में देखने को मिली। दरअसल, जैतपुर में इंस्टाग्राम पर 16 वर्षीय युवती ने दो अनजान युवकों से दोस्ती कर ली।
दोनों ने सॉफ्टवेयर के जरिए पीड़िता का फोटो एडिट कर अश्लील बना दी। फिर ब्लैकमेल कर पीड़िता से 16.50 लाख के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये नकद हड़प लिए। आरोपी पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने परिवार और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (16) (बदला हुआ नाम) जैतपुर इलाके में रहती है। कुछ माह पूर्व पीड़िता के इंस्टाग्राम पर कन्नू नामक युवक के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। सलमा ने उसे स्वीकार कर लिया। सलमा की कन्नू से इंस्टाग्राम पर बात होने लगी।
विज्ञापन
कुछ ही दिनों बाद सागर नामक युवक की रिक्वेस्ट आई तो कन्नू के कहने पर सलमा ने उसकी रिक्वेस्ट को भी कबूल कर लिया। दोनों युवक सलमा से बातचीत करने लगे। आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपियों ने सलमा को उसकी एक अश्लील तस्वीर भेजकर वायरल करने की धमकी दी। सलमा बुरी तरह डर गई।
इसके बाद आरोपियों ने सलमा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने शुरूआत में पीड़िता से दो अलग-अलग खातों में 80 हजार रुपये डलवाए। बाद में दबाव देकर पीड़िता के घर में रखे 53 तोले सोने के जेवरात हड़प लिए। इसके बाद आरोपी पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे।
परेशान होकर पीड़िता ने परिवार को सारी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता से आरोपियों के नंबर लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।