{"_id":"575947074f1c1b41359c5952","slug":"two-girls-gang-raped-and-filmed-in-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो सगी बहनों का गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, दी वायरल करने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगी बहनों का गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, दी वायरल करने की धमकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अमरोहा के कैलसा क्षेत्र के एक गांव में बैंक से पासबुक बनवाकर घर लौट रही 17 और 21 वर्षीय दो बहनों को पड़ोस के गांव के युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। रास्ते में पहले से खड़े आठ युवक दोनों को बाजरे के खेत में खींच ले गए और यहां दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
आरोपियों ने दोनों बहनों की अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर वीडियो इंटरनेट पर डालने और इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन बाद घर लौटे पिता ने छिपकर किसी तरह पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल मामले में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें तीस मई को दोपहर तकरीबन एक बजे बुढे़रना गईं थीं। यहां प्रथमा बैंक में पासबुक बनवाने के बाद दोनों लौट रहीं थीं। रास्ते में पहले से पड़ोस के गांव के आठ युवक खड़े थे। दोनों बहनों को अकेला देखकर पकड़ लिया और पास के बाजरे के खेत में ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि सभी ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। बाद में कहीं शिकायत पर इकलौते भाई को जान से मार देने और वीडियो क्लिपिंग इंटरनेट पर डाल देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घर पहुंची बहनों ने आपबीती सुनाई।
कहा, 'एफआईआर की तो परिवार को जला देंगे'
वारदात के वक्त पिता कहीं बाहर गया था। तीन बाद वह घर आया तो दोनों बेटियां फूट फूट कर रो पड़ीं। पिता को आपबीती बताई। इस बीच आरोपियों ने ग्रामीण के फोन पर धमकी दी कि अगर थाने में तहरीर दी तो तेरे परिवार को नष्ट कर देंगे।
दबंगों की धमकी से डरकर ग्रामीण पहले तो घर बैठ गया, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाई। किसी तरह छिपकर बुधवार दोपहर बाद थाने पहुंचा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
फैसला करने का दबाव
जैसे ही बिरादरी के लोगों को यह जानकारी हुई कि पीड़ित बेटियों का पिता कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। कुछ लोग पीड़ित के पास पहुंचे। बिरादरी की इज्जत का वास्ता देकर समझाते हुए फैसला करने का दबाव बनाया। कहा कि रिपोर्ट होने के बाद युवक जेल चले गए तो समाज की इज्जत धूमिल होगी। बिरादरी की इज्जत की खातिर फैसला कर लो।
मामले में सीओ सिटी शील कुमार ने कहा है कि आरोपी युवकों के पास दोनों बहनों के नग्न एवं अश्लील फोटो हैं, गैंगरेप कोई बात सामने नहीं आई है। गैंगरेप के आरोपी, पीड़ित परिवार के रिश्तेदार एवं संबंधी समझौते में लगे हुए हैं।