गर्लफ्रेंड को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने के लिए ये क्या क्राइम कर बैठा युवक?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरु में दो शख्सों पर प्यार का नशा कुछ इस कदर सवार था कि उसने बड़ा क्राइम कर डाला। चौंका देने वाली बात है कि उसने यह कारनामा गर्लफ्रेंड को लॉन्ग ड्राइव पर जाने की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए किया था।
बाइक्स चुराने की वारदातों को अंजाम देने वाले ये दोनों शख्स कॉलेज की पढ़ाई छोड़ चुके हैं।पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार ने कहा कि चोरी किए गए वाहनों की कीमत 80 लाख रुपए हैं। जिन्हें जेपी नगर, विल्सन गार्डन, संपांगीरमनगर और बानशंकरी, दक्षिण बेंगलुरु जैसे इलाकों से उठाया गया है।
पढ़ें- पहले कार के अंदर प्यार, फिर उसे लेकर फरार, करतूतें कैमरे में कैद
आरोपी रंजीत इलानगोवन उर्फ वांडेल और उनका साथी मरमुत्तु मुनीस्वामी ऊर्फ बाइक राजा की उम्र 21 साल है। जो 2015 में कॉलेज से फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ चुके हैं। ये रागीगद्दा झोपड़ी के निवासी हैं। उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सो से 25 बाइक्स चुराई ।
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि हाल ही में जनता ने इन दो युवा बाइक चोरों के बारे में सतर्क कर दिया था। ये दोनों बाइक चोर चुराई गाड़ी से जयनगर चौथा ब्लॉक के पास स्टंट करते थे। जब पुलिस इलाके में पहुंची तो दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आगे बताया कि वह सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पहचानते हैं।
वह बाइक चुराकर अपने स्टंट पूरा कर और गर्लफ्रेंड को घुमाकर उन्हें छोड़ने की आदत के आदी थे। पुलिस ने कहा कि वसीम पिछले एक साल से प्रेमिका को घुमाकर खुश करने के लिए बाइक चोरी कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह वह चोरी करने वाले दोपहिया वाहनों पर लॉग ड्राइव पर अपनी प्रेमिका ले जाता है। लेकिन प्रेमिका को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि वो चोरी की बाइक्स हैं जिन पर बैठकर वह घूम रही हैं।