फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Triple murder case in Dhanbad

रात में बच्चे की बर्थडे पार्टी मनी, सुबह मिला खुला दरवाजा और दिखीं तीन लाश

Wed, 04 Oct 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Oct 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
Triple murder case in Dhanbad
घटनास्थल
जिस घर में आधी रात तक जश्न का माहौल हो, धूमधाम से बर्थडे पार्टी मनाई जा रही हो वहां सुबह जब मौत का मातम मनाया जाए तो मामला संदेहास्पद हो ही जाता है। ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना झारखंड के धनबाद से आई, जहां एक घर से तीन लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मामला यहां के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा का है, जहां मंगलवार देर रात शर्मा परिवार में 3 लोगों की हत्या हो गई। रात में बर्थडे पार्टी खत्म होने के बाद सभी लोग खा-पीकर सोने चले गए थे। सुबह उठने पर पत्नी, बेटे और बेटी की लाश मिली। सभी की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना के बाद से मृतका का पति भैरव दशम लापता है। 
विज्ञापन

बेटे अभय की चल रही थी बर्थडे पार्टी

मृतका अनुपमा की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या की गई है, जबकी दोनों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेते गए हैं। अभय के दादा-दादी ने बताया कि पार्टी खत्म होने के बाद सभी सोने चले गए। रात में बिजली नहीं होने के कारण दोनों बच्चे दादा-दादी के पास ही थे।

सुबह छह बजे नींद खुली तो देखा कि भैरव के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। बच्चों को जगाने के लिए अंदर गए तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गए। बिस्तर पर अनु मृत पड़ी थी और पास में ही दोनों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। भैरव कहीं नहीं था। 
 

पुलिस को भैरव पर ही शक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की छानबीन करने के बाद बताया कि भैरव ने बीती रात अपने बेटे अभय का बर्थडे मनाया था। अभय की भी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने कमरे से एक चिट्‌ठी भी बरामद की है।

इसमें पहले से चल रहे एक केस में गवाही देना बंद करने की धमकी भैरव के पिता को दी गई है। भैरव की बहन की पहले ही हत्या हो चुकी है। जहां यह वारदात हुई उस बिल्डिंग में पांच परिवार रहता है। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वे भी कुछ नहीं बता पाए। पुलिस के अनुसार उन्हें भी सुबह ही सारी जानकारी मिली।
विज्ञापन

भैरव के पिता का क्या कहना है?

मृतका के ससुर ने बताया कि उनकी दुश्मनी किसी से नहीं हैं। उनके घर से एक चिट्‌ठी बरामद हुई है, जिसमें तीन लाख रुपए मांगे गए हैं। उनकी बेटी को जलाकर मार डाला गया था, जिसकी हत्या का शक दामाद और ससुराल वालों पर है। उन्हें शक है कि चिट्‌ठी उनके दामाद ने भेजी है। 

मामला कोर्ट में चल रहा है। इसकी गवाही देने से भी रोकने की धमकी उनको मिलती रही है। लापता अभय दसौंधी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी का नाम अन्नू देवी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed