{"_id":"5708adec4f1c1baa05c810cd","slug":"tmc-leader-murdered-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या, भाषण देकर घर लौट रहे थे जयदेव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या, भाषण देकर घर लौट रहे थे जयदेव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
जयदेव जना की हत्या के विरोध में लोगों ने थाने का किया घेराव
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जयदेव जना की कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। शुक्रवार की रात को घर वापस लौटते वक्त उन पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
एएनआई के मुताबिक जयदेव जना शुक्रवार की रात एक जनसभा को संबोधित करने के बाद अपने मोटर साइकिल से घर वापस आ रहे थे। जब वे पूर्वा दुबराजपुर गांव के करीब पहुंचे उसी वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बूरी तरह से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक जब उन्होंने जना को घायल अवस्था में देखा तो वे उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन