फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Throat black thread made the reason for the death of one year old child in UP's hathras

जब गले का काला धागा बना गया एक साल के बच्चे की मौत का कारण

Mon, 08 May 2017 12:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस 
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस  Updated Mon, 08 May 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Throat black thread made the reason for the death of one year old child in UP's hathras

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक साल के बच्चे की दर्दनाक और अजीबो-गरीब मौत का मामला सामने आया है। यहां बच्चे के गले में डाला गया काला धागा उसकी मौत का कारण बन गया। परिजनों की थोड़ी सी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। बच्चे की सलामती तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोग गले में काले धागे के साथ ताबीज बांधते हैं।

विज्ञापन


चारपाई पर रोता बच्चा हाथ पैर हिलाते समय चारपाई से गिरा तो काला धागा चारपाई के पाये में फंस गया। इससे फांसी लगने से बच्चे की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर मोहल्ला निवासी साबिर का एक वर्षीय पुत्र सुगरा घर में रो रहा था।
विज्ञापन


उसकी मां खाना बना रही थी इसलिए बच्चे की दादी उसे कमरे में चारपाई पर सो रहे उसके दादा के पास लिटा आई। हाथ पांव मारते-मारते बच्चा  एकाएक चारपाई के किनारे आ गया तथा नीचे लटक गया। इसके बावजूद किसी भी सदस्य ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। लटके बच्चे के गले में बंधा काला धागा चारपाई के पाये में फंस गया। इस धागे से फांसी लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का पिता फेरी लगाने का काम करता है। घटना के समय वह घर पर नहीं था। रविवार की प्रात: बच्चे को दफनाने की तैयारी की जा रही थी तभी किसी ने 100 नम्बर पर पुलिस को फोन कर दिया कि बच्चे की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस मोहल्ले में पहुंच गई तथा बच्चे के शव को उठा लाई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed