{"_id":"599c82a54f1c1b62278b45d7","slug":"three-women-die-with-fear-of-cuting-the-ponytail-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने की दहशत से तीन महिलाओं की मौत, लेकिन यहां खुल गया राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोटी कटने की दहशत से तीन महिलाओं की मौत, लेकिन यहां खुल गया राज
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटी कटवा का कहर जारी है। दो जगह चोटी कटने की दहशत से तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया। पहला मामला मुरादाबाद का है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक युवती और एक महिला की मौत हो गई। दोनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इससे पहले रामपुर जिले की एक युवती की भी चोटी काटने की दहशत से मौत हो गई थी। चोटी कटने की घटनाओं से दहशत के अलावा अफवाहों का दौर भी जारी है।
चोटी काटने की पहली घटना कांठ के गांव गदापुर के दिनेश कुमार के घर हुई। वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले दिनेश ने भाई कुलदीप को सोमवार की दोपहर खाना खाने घर भेजा। उसने देखा कि बहन सरोज रानी बेहोश जमीन पर पड़ी थी। पास में ही उसकी चोटी के बाल कटे पड़े थे। हालत गंभीर देख उसे कॉसमॉस अस्पताल ले जाया गया जहां रात साढ़े नौ बजे उसने दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना डिलारी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में घटी। यहां की शबनम जहां (30) पत्नी सलीम सोमवार की देर रात करीब दो चोटी कटने के बाद दहशत में आ गई। बकौल सलीम शबनम को मजार पर ले जाकर दुआ कराई गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया यहां से जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बुलंदशहर में चोटी कटने के बाद महिला की मौत
फाइल
बुलंदशहर के शिकारपुर में चोटी कटने के बाद शिकारपुर के गांव सेहतपुर वैरी में मंगलवार दोपहर एक महिला की मौत हो गई। उस वक्त महिला घर में अकेली थी। ग्राम प्रधान ललित शर्मा ने बताया कि महिला चोटी कटने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। बताया जा रहा है कि हार्टअटैक से उसकी जान गई है।
सेहतपुर गांव के निवासी जयप्रकाश शर्मा किसान हैं। मंगलवार दोपहर वह खेत पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी किरन (50) और पुत्रवधू थी। जयप्रकाश की पुत्रवधु ललितेश के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे सास किरन के चीखने की आवाज आई, उनके पास जाने पर देखा कि उनकी चोटी कटी हुई है और वह बेहोश हैं। घर वाले तत्काल उसे सीएचसी शिकारपुर ले गए। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया। जब उसे बुलंदशहर ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।