फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   theves stolen rupees and costly things from people in Aligarh

दर्जनों राहगीरों को लूट गड्ढे में फेंका, बदमाश बोले सिर उठाया तो गोली मार देंगे

Mon, 26 Dec 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
theves stolen rupees and costly things from people in Aligarh
- फोटो : demo

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में डकैतों ने राहगीरों को लूटा भी और उन्हें फिर गड्डे में फेंक दिया। दरअसल, शहर में जिस समय एसएसपी ऑपरेशन ऑल आउट चला रहे थे, पूरी पुलिस फोर्स वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग में लगी हुई थी वहीं शहर के बाहरी हिस्से में राहगीरों को एक-एक करके लूटा जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने करीब 20 से 25 लोगों को अपना निशाना बनाया और इनमें दो महिलाएं भी शामिल थी। कई घंटों तक चली इस लूट की जानकारी एक पीड़ित ने पुलिस को दी, लेकिन तब तक बदमाश कई राहगीरों को लूट चुके थे।

विज्ञापन

टॉर्च दिखा एक-एक कर रोका लोगों को

theves stolen rupees and costly things from people in Aligarh

पुलिस के मुताबिक कुछ बदमाशों को धर-दबोच लिया गया है, जिन्होंने बताया कि शराब के लिए उन्होंने ऐसा किया। इस बीच उन्होंने लूट के तरीके का खुलासा भी किया। करीब 10 बदमाशों ने मोर्चा बनाया और जैसे ही वहां से दोहपहियां चालक वहां से गुजरता तो उसे टॉर्च दिखाकर रोक लिया जाता।

पीड़ित उन्हें पुलिस कर्मी समझकर जैसे ही रुकते वह उस पर धावा बोल देते। इसके बाद वे राहगीरों ने नकदी, जेवर, बाइक आदि लूट ले लेते और लोगों को वहां मौजूद एक गड्ढे में डाल देते।

बदमाश बोले सिर उठाया तो गोली मार दी जाएगी

theves stolen rupees and costly things from people in Aligarh

बदमाशों के हाथ घायल हुआ एक शख्स मौके से किसी तरह भाग निकलने में कामयाब रहा और उसने अपने दोस्तों से संपर्क किया। लेकिन, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ितों में शामिल एक महिला ने बताया कि जिस गड्ढे में उन्हें फेंका जा रहा था उस दौरान बदमाश उन्हें ये कहकर धमका रहे थे कि अगर सिर उठाया तो गोली मार देंगे।

लूट से पीड़ित इस कदर आहत हुए कि उन्होंने अपने साथ हुई घटना बताने की जगह मौके से चुपचाप चले जाने में ही बेहतरी समझी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed