फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   theves stolen 350kg vault of jewellery shop in Agra

ज्वैलरी से भरी 350 किलो की तिजोरी को सुरंग के रास्ते उड़ा ले गए चोर

Mon, 07 Nov 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
theves stolen 350kg vault of jewellery shop in Agra
चोर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में चोरों ने दीवार के जरिए सुरंग बनाकर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। मामला आगरा के सैंया इलाके का है जोकि शहर से महज 25 किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि चोर फिल्मी स्टाइल में सुरंग के रास्ते ज्वैलरी शॉप में घुसे और पूरी की पूरी तिजोरी चुराकर ले गए। चौंका देने वाली बात है कि तिजोरी का वजन 350 किलोग्राम था, जिसमें 5 किलोग्राम चांदी, 50 ग्राम सोना और कैश भी था। 

विज्ञापन


दुकान मालिक ने बताया कि जब उन्होंने सुबह दुकान खोली तो दीवार में करीब 4 फुट का सुराख पाया। उन्होंने बताया कि 350 किलोग्राम की तिजोरी को हिलाने के लिए कम से कम 4 लोग चाहिए होते हैं, लेकिन सुरंग के रास्ते उसे बाहर ले जाना बेहद चौंका देने वाला है।

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पास होने से मिली मदद

theves stolen 350kg vault of jewellery shop in Agra
thief

वहीं तिजोरी के गायब होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एक स्‍थानीय निवासी ने बताया कि दुकान के पास रेलवे ट्रैक है और हो सकता है चोर वहीं से ट्रॉली की मदद से तिजोरी लेकर फरार हो गए होंगे। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है। बता दें कि इलाके में चोरी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इससे पहले भी 2015 में चोर दुकान से 4 किलो सोना और चांदी लेकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed