{"_id":"58395fe24f1c1b967413bf07","slug":"theves-attacked-on-guard-and-then-looted-10-kg-gold-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: सिक्योरिटी गार्ड पर हथौड़े से हमला करके 10 किलो सोने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरात: सिक्योरिटी गार्ड पर हथौड़े से हमला करके 10 किलो सोने की लूट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद में सोने की चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना अहमदाबाद के मीठाखणी में हुई, जहां बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करके 10 किलोग्राम सोना लूट लिया। मीडिया खबरों के अनुसार चोरों ने सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेन्स सर्विसेस (एसआईएस) की गाड़ी को निशाना बनाया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात करीब 3 बजे गार्ड पर हमला किया था। बदमाशों ने गार्ड पर हथौड़े से हमला करके usey घायल कर दिया और ऑफिस में घुस गए। घटना के बाद पुलिस को खबर कर दी गई है, jo करीब 5 बजे घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर पहुंती पुलिस ने गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया है और उससे पूछताछ करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और उसी के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Unidentified men loot 10 kg gold after attacking a security guard of SIS company in Ahmedabad, investigation underway pic.twitter.com/kRqRQbDt5J
— ANI (@ANI_news) November 26, 2016