फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   these are big cities from where ED and IT seized new notes in crore rupees 

नोटबंदी के बाद इन शहरों से बरामद हुए नए नोट, पढ़िए भंडाफोड़ की कई कहानियां

Wed, 14 Dec 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
these are big cities from where ED and IT seized new notes in crore rupees 
New notes

देश में नोटबंदी के ऐलान के बाद ही नए नोटों की बड़ी जमाखोरी जोर पकड़ चुकी है। महीने भर के अंदर ही आयकर विभाग ने कई बड़े शहरों में छापेमारी के दौरान 2,000 रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। इससे देश के अंदर नकली नोट और जमाखोरी की समस्या का सच सामने आ चुका है। एक आकंड़े के अनुसार नोटबंदी के एक महीने के अंदर अब तक देश भर में पड़ रहे छापों से 290 करोड़ रुपए की नई करेंसी बरामद की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा करोड़ों के नोट समेत भारी मात्रा में सोना भी बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान आज बुधवार यानि 14 दिसंबर को भी  आयकर विभाग ने दिल्ली के करोल बाग से 3.25 करोड़ के पुराने नोट पकड़े हैं, वहीं चंडीगढ़ से प्रवर्तन निदेशालय ने 2.18 करोड़ जब्त किए। इसमें 17.74 लाख के नए नोट और 52 लाख के पुराने नोट शामिल हैं।

विज्ञापन

देश के इन बड़ें शहरों से पकड़े गए हैं करोड़ों के नए नोट

these are big cities from where ED and IT seized new notes in crore rupees 
New notes

कालेधन को सफेद बनाने के लिए पुरानी करेंसी से सोने की खरीद की गई इसी के साथ कई जगहों से भारी मात्रा में सोना भी बरामद किया गया। बेंगलुरु में सीआईएसएफ के डीजी ओपी सिंह ने खुलासा किया है कि उन्होंने नोटबंदी लागू होने के बाद अबतक 170 किलो सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है। यहां छापेमारी कर नए नोटों की शक्ल में 2.25 करोड़ रुपये पकड़े गए। 

नोटबंदी के लागू होने के बाद आईए बताते हैं कि देश के कुछ बड़ें शहरों में कैसे, कहां से करोड़ों के नए नोट पकड़े गए हैं...

ताजा छापेमारी बुधवार के दिन चंडीगढ़ में हुई, जहां एक कपड़ा व्यापारी के घर से छापे के दौरान 2 करोड़ 19 लाख रुपये के नोट बरामद किए गए। बरामद रकम में 69 लाख की नई करेंसी है। बाकी की करेंसी पुराने नोटों- 1000, 500, 100 और 50 में शामिल हैं।

कर्नाटक में करीब 2 करोड़ के नए नोट बरामद किए गए

these are big cities from where ED and IT seized new notes in crore rupees 
New notes
वहीं महाराष्ट्र के ठाणे और कर्नाटक में करीब 2 करोड़ के नए नोट बरामद किए गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चलन से बाहर किए गए नोटों को अवैध रूप से बदलने में शामिल रैकेट का पर्दाफाश कर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक से सात बिचौलियों को गिरफ्तार किया और 91.94 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए।

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में लॉ फर्म टीएंडटी के यहां से बरामद 13.50 करोड़ रुपये के मामले में नया खुलासा सामने आया। लॉ फर्म के मालिक रोहित टंडन ने बताया कि उसने 2.61 करोड़ रुपये के नए नोट कोलकाता से मंगाए थे। कोलकाता में ये नोट, बैंकों में पुराने नोटों से ही बदलवाए गए।
विज्ञापन

तमिलनाडु से एक कार से 24 करोड़ की नकदी जब्त की गई

these are big cities from where ED and IT seized new notes in crore rupees 
New notes
जयपुर, यहां आयकर विभाग ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में करीब 2 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए। पुराने नोटों को कमीशन पर नए नोटों में बदलने के आरोप में आयकर विभाग ने एक को-ऑपरेटिव बैंक पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की कार्रवाई में मानसरोवर स्थित सेंट विल्फ्रेड कॉलेज परिसर में स्थित इंटीग्रल को-ऑपरेटिव बैंक से 1.38 करोड़ रुपये जब्त किए गए।

नोटबंदी के चलते तमिलनाडु से एक कार से 24 करोड़ की नकदी जब्त की गई। सूबे में अब तक कई और छापों में आयकर विभाग ने कालाधन जब्त किया है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक वेल्लूर से एक कार से 24 करोड़ के 2000 रुपये के नए नोट जब्त किए गए हैं। ये नोट 12 बॉक्सों में थे।

हवाला कारोबारी से 5.7 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद

these are big cities from where ED and IT seized new notes in crore rupees 
New notes
कर्नाटक के चित्रदुर्गा और हुबली में छापे की कार्रवाई कर इनकम टैक्स विभाग ने एक हवाला कारोबारी के यहां से 5.7 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। इसके साथ इनकम टैक्स विभाग ने 32 किलोग्राम की ज्वैलरी और 90 लाख रुपये के पुराने नोट भी बरामद किए हैं। यह बरामदगी हवाला कारोबारी के 'सीक्रेट बाथरूम' से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed