{"_id":"58e731604f1c1b41485b698f","slug":"theives-killed-a-son-in-front-of-his-father-in-up-s-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के सामने उसके बेटे की दिनदहाड़े हत्या, लूटने आए थे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के सामने उसके बेटे की दिनदहाड़े हत्या, लूटने आए थे बदमाश
ब्यूरो/ अमर उजाला , मेरठ
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों ने एक किसान के बेटे को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक और उसका पिता मुरादाबाद से भैस खरीदने आए थे। बदमाश यहां लूट के मकसद से आए थे। उन्होंने दोनों से पैसे लेने चाहे, लेकिन विरोध करने पर किसान के बेटे को वहीं मौत गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
बदमाश किसान से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्यारों की धरपकड़ के लिए पूठ खास गांव में दबिश दी। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।पुलिस के अनुसार गांव बेगमपुर थाना कांठ मुरादाबाद निवासी किसान सतीश शर्मा (40) पुत्र राधेश्याम बृहस्पतिवार सुबह अपने पिता के साथ रोहटा रोड स्थित पूठखास गांव में भैंस खरीदने आया था।
विज्ञापन
गांव में भैंस का सौदा करके वह टेंपो से शहर की तरफ लौट रहा था। इस बीच गांव से ही दो युवक भी टेंपो में बैठ गए और एक युवक बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। टेंपो जब रोहटा रोड स्थित लखवाया गांव के सामने पहुंचा तो दोनों युवकों ने सतीश से नोटों भरा बैग छीनने का प्रयास किया। बैग में 50 हजार रुपये थे। सतीश ने विरोध किया तो बदमाशों ने टेंपो रुकवाकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सतीश ने बैग नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने उसके सीने से पिस्टल सटाकर गोली चला दी। वारदात के बाद दोनों बदमाश बैग लूटकर बाइक सवार तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। सूचना पर सीओ दौराला बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे। सतीश को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया।