{"_id":"598bf3e94f1c1b8d6e8b47ed","slug":"the-order-of-the-panchayat-shaving-the-head-of-pregnant-woman-and-wearing-a-necklace-of-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का फरमान, गर्भवती का सिर मुंडवा कर गले में डाली जूतों की माला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत का फरमान, गर्भवती का सिर मुंडवा कर गले में डाली जूतों की माला
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Thu, 10 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के निर्देश पर 35 साल की एक गर्भवती महिला के सिर के बाल मुंडा कर जूतों की माला पहना कर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के गाजोल थाने के तहत एक महिला पर एक युवक के साथ अवैध संबंध का आरोप था। पंचायत ने महिला के पति, पिता व पति के सामने ही उस पर अत्याचार किया।
महिला की तबियत बिगड़ने के बाद सोमवार को उसे अस्पताल ले जाया गया और मंगलवार को महिला ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि भरी पंचायत में कुछ लोगों ने उसके कपडे़ फाड़ दिए और अश्लील हरकतें कीं। पंचायत ने महिला पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की रकम नहीं चुकाने की स्थिति में उसके साथ बलात्कार की भी धमकी दी गई। गाजोल थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। तमाम अभियुक्त फरार हैं। उनको पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।