फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   teenager biker tried to burn a kid in road rage issue

तीन साल के मासूम ने नहीं दिया रास्ता तो भड़के बाइकर ने पेट्रोल छिड़क जलाया

Thu, 06 Oct 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
teenager biker tried to burn a kid in road rage issue
- फोटो : bangalore mirror

बेंगलूरू में दिल दहला देने वाली रोड-रेज घटना सामने आई है, जहां एक लड़के ने मासूम को जलाकर मारने की कोशिश की है। तीन साल के मासूस अली शाहिर को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि एक 14 साल के लड़के से जिद उसे कितनी भारी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा कि मासूम ने सनकी लड़के की बाइक को रास्ता नहीं दिया था और इसी बात पर वह इतना बौखला गया कि उसने अली को जलाकर मारने की कोशिश की। इस दर्दनाक हमले में मासूम अली के कंधे, पीठ और कान पर गहरी चौटें आई हैं।

विज्ञापन

रास्ता न मिलने पर चिल्लाया और फेंकी जलती हुई बोतल

teenager biker tried to burn a kid in road rage issue
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

बच्चे के पिता का नाम मोहम्मद रहीम और मां का नाम यश्मीन है और वह पेशे से एक ऑटो ड्राइवर है। पिता ने बताया कि सोमवार को भी अली अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच बच्चे ने मासूमियत में रास्ता नहीं दिया, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह एक बड़ी गलती है जो उसे भारी पड़ सकती है। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी अपने साथ पेट्रोल की बोतल ला रहा था और बाइक के गर्म होने की वजह से उसमें आग लग गई।

इस बीच मासूम अली बीच में आ गया और उनसे चिढ़े रहने वाले बाइकर ने जली हुई बोतल उसके ऊपर फेंक दी। पिता ने कहा कि तीन साल के बच्चे को कैसे पता होगा कि वह क्या कहना चाहता है, लेकिन इस तरह का बर्ताव कोई कैसे कर सकता है। पुलिस ने इसे रोड-रेज का मामला करार दिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed