{"_id":"59782b3f4f1c1b273d8b4a67","slug":"teen-gang-raped-by-two-villagers-she-was-on-the-way-to-her-coaching-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिलाई सीखने जा रही थी किशोरी, दरिंदों ने गन्ने के खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलाई सीखने जा रही थी किशोरी, दरिंदों ने गन्ने के खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
खेत में रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी के साथ मंगलवार की दोपहर में गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर सिलाई सीखने जा रही थी।
किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिवारीजन पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

किशोरी के दुपट्टे से ही उसका मुंह बांध दिया !
rape demo pic
पीड़िता के पिता के अनुसार दोपहर करीब दो बजे उनकी 14 वर्षीया बेटी गांव से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर सिलाई सीखने जा रही थी। साइकिल से जा रही किशोरी को दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो युवकों ने गांव के बाहर रोक लिया और उसी के दुपट्टे से मुंह बांधकर गन्ने के खेत में खींच ले गए। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग निकले।
पीड़िता घर पहुंची तो उसकी दशा देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। किशोरी ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।