{"_id":"5b2100b04f1c1b214d8b6204","slug":"teacher-raped-class-5th-student-in-school-in-bettiah-bihar-police-accused-of-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने 5वीं की छात्रा के साथ स्कूल में किया रेप, बंद स्कूल में फॉर्म भरने के लिए बुलाया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने 5वीं की छात्रा के साथ स्कूल में किया रेप, बंद स्कूल में फॉर्म भरने के लिए बुलाया था
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बेतिया जिले के नौरंगिया थानाक्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का छात्रा से बलात्कार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित बालिका कक्षा पांच की छात्रा है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाया है।
पीड़िता छात्रा के परिवारवालों ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी घेर ली और आरोप लगाया कि जरुरी जांच और कोर्ट में पीड़िता को पेश करने से पहले थाने में ही उसके कपड़े बदल दिए गए। आरोपी शिक्षक को अब तक गिरफ्तार नहीं किए जाने पर भी परिजनों में काफी गुस्सा था। उन्होंने पुलिस पर आरोपी का साथ देने और मामले में लीपापोती का आरोप भी लगाया।
बता दें कि बगहा-2 प्रखंड के सिरिसिया पचरुखा भूलटोला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर 13 वर्षीया बालिका के साथ बलात्कार का आरोप है। आरोप है कि उस शिक्षक ने एक फॉर्म भरने के नाम पर पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिका को सोमवार को स्कूल बुलाया था। जबकि आजकल गर्मी की छुट्टियां चल रही है और सरकारी स्कूल भी बंद है। स्कूल के एक बंद कमरे में उसने बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के साथ की गई इस ज्यादती से ग्रामीण खासे आक्रोशित हैं।