{"_id":"59310f0f4f1c1bc46cbdb19e","slug":"teacher-loves-itbp-jawan-s-wife-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP जवान की पत्नी के प्यार डूबा टीचर, किसी भी हद तक जाने को तैयार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ITBP जवान की पत्नी के प्यार डूबा टीचर, किसी भी हद तक जाने को तैयार
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सिरफिरे टीचर ने महिला को जान के मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि महिला भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जवान की पत्नी है और टीचर उससे कथित तौर पर एक तरफा प्यार करता है। उसकी ये सनक इस कदर उस पर हावी है कि वो किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
विज्ञापन
मामले में आईटीबीपी जवान ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, सदरपुर गांव निवासी युवती की शादी एक माह पूर्व गाजियाबाद के रहने वाले आईटीबीपी के जवान से हुई थी। युवती ग्रेटर नोएडा के एक संस्थान से स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
शादी के बाद अचानक युवती को अनजान नंबरों से फोन आने लगे। फोन करने वाला युवती से उल्टी-सीधी बातें करता और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जल्द ही युवती को पता चल गया कि फोन पर उसे परेशान करने वाला कोई और नहीं, बल्कि पूर्व में गाजियाबाद के कॉलेज से पढ़ाई करने वाला ग्रेटर नोएडा निवासी रविंद्र है। युवती के अनुसार उसकी आरोपी से कभी दोस्ती तक नहीं रही। मामले में आईटीबीपी जवान ने थाना सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन