फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Tea shop owner finds 3 lakh rupees loan taken in his name when he went bank in Tamil Nadu

तमिलनाडु: जब बैंक से लोन लेने पहुंचा चाय वाला, पता चला उसके नाम पर चल रहा है तीन लाख का लोन

Thu, 13 Sep 2018 03:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Tea shop owner finds 3 lakh rupees loan taken in his name when he went bank in Tamil Nadu

तमिलनाडु में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब वह बैंक से लोग लेने पहुंचा। वह 20 हजार रुपये का लोन लेने के लिए बैंक गया था।

विज्ञापन


बाद में उसे बताया गया कि उसके नाम पर पहले से ही तीन लाख रुपये का लोन चल रहा है। उसे बैंक मैनेजर ने बताया कि उसके नाम पर पहले से ही तीन लाख रुपये का लोन लिया गया है, जिसे अभी तक चुकाया नहीं गया। इस कारण से उसे 20 हजार का लोन नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन


41 वर्षीय मुरुगेसन कामाकृष्णापुरम की गली में ही चाय की दुकान चलाता है। उसने अपनी दुकान को बड़ा करने का विचार किया जिसके लिए उसे 20 हजार रुपये की जरूरत थी। जिसके बाद वह राष्ट्रीयकृत बैंक पहुंचा। वहां उसका अकाउंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरुगेसन ने पुलिस को बताया कि जब वह लोन के लिए बैंक पहुंचा तो अधिकारियों ने उससे पूछा कि क्या उसने पहले कभी लोन लिया है। उसने मना कर दिया और कहा कि वह पहली बार लोन लेेने आया है।

बैंक वालों ने जब उसके डॉक्यूमेंट चेक किए कि कहीं उसने किसी और बैंक से तो कोई लोन नहीं लिया तो उन्हें पता चला कि मुरुगेसन के नाम पर एक क्रेडिट कार्ड और 3 लाख रुपये का लोन लिया गया है। कागजातों में उसे तीन कंपनियों का मालिक भी बताया हुआ है।


पुलिस ने बताया कि बैंक अधिकारियों को बाद में इस बात का पता चला कि किसी दूसरे नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस से मुरुगेसन के मतदाता पहचान पत्र और क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed