फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   student kidney fail after senior pused him to drink poistioned liqour in raging 

रैगिंग: जूनियर्स से कराए पुशअप्स, 6 गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
student kidney fail after senior pused him to drink poistioned liqour in raging 
रैगिंग का शिकार हुआ पीड़ित और उसकी मां - फोटो : NDTV

देश में भले ही रैगिंग के खिलाफ कठोर नियम तय किए गए हो, इसके बावजूद केरल के कोट्टायम में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग के नाम पर छात्रों के साथ हुई क्रूरता का मामला सामने आया। केरल में कई छात्रों को रैगिंग के नाम करीब 6 घंटे तक प्रताड़ित किया गया। दरअसल, सीनियर छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित छात्रों से 6 घंटे तक पुशअप जैसे शारीरिक कसरत करवाए। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्हें जबरन जहरीली शराब भी पिलाई। इस पूरे आरोप में दो दलित छात्र भी थे, जिनमें से एक पीड़ित की किडनी खराब हो गई। हालात ये हो गए कि इस बर्बरता की वजह से पीड़ित छात्र की जान जोखिम में पड़ गई। किडनी पर गंभीर चोटें के कारण पीड़ित छात्र को कई दिनों तक त्रिसुर के एक हॉस्पिटल में डायलिसिस पर रहना पड़ा। छात्र की अबतक तीन बार डायलिसिस हो चुकी है।

विज्ञापन

6 घंटे के दौरान छात्रों से करवाए कुछ ऐसा

student kidney fail after senior pused him to drink poistioned liqour in raging 
ragging

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार इस आरोप में 8 सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस बीच कोर्ट में पेश से पहले 6 छात्रों ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है। सभी के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक 2 दिसंबर की रात आरोपी छात्रों ने पीड़ितों को निर्वस्त्र कर उनकी रैगिंग की। रैगिंग के वक्त कुछ निर्वस्त्र छात्र जमीन पर गिर गए। क्रूर सीनियर का इससे मन नहीं भरा उन्होंने ठंड में पीड़ितों को जमीन पर लेटे रहने दिया और तैराकी अभ्यास करने को कहा गया। और तो और कई छात्रों को एक बॉक्स में बंद कर गाना गाने को कहा गया।

केरल में रैगिंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है

student kidney fail after senior pused him to drink poistioned liqour in raging 
Ragging

केरल में रैगिंग के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले भी एक इंजीनियर स्टूडेंड रैगिंग से इस कदर आहात हुआ कि उसे खुद को खत्म करना ही बेहतर समझा। कोच्चि की साइंस एंड टेक्नालॉजी यूनिवर्सिटी के छात्र ने यह कदम उठाया था, उसने बताया कि सीनियर करीब 4 घंटे तक उसका शोषण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed