फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   student hanged himself after his mother sent him to school forcefully

मां ने भेजा था जबरन स्कूल, नाराज बेटे ने घर लौटकर लगा ली फांसी

Mon, 21 Nov 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 21 Nov 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
 student hanged himself after his mother sent him to school forcefully

उत्तर प्रदेश के आगरा में मां के डांटने और जबरन स्कूल भेजने से नाराज लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानाकारी के अनुसार मरने वाला लड़का आशु (16) पुत्र गिरंद सिंह निवासी राजीव गांधी नगर था। परिजनों के मुताबिक आशु बुरी संगत में पड़ गया था और इसी वजह से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था। घर वाले आशु ने नाराज रहा करते थे और इस शनिवार को उसकी मां ने उसे जबरदस्ती स्कूल भेज दिया था।

विज्ञापन

 student hanged himself after his mother sent him to school forcefully

स्कूल से घर आया आशु खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे में लगे पंखे के कुंडे पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 9:40 बजे आशू की मौत की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में फंदे से उतारने के बाद परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों का कहना था कि बुरी संगत के चलते ही वह काफी जिद्दी हो गया था। इसी जिद के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed