फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Speeding SUV runs over 4 labourers who sleeping on footpath in Jaipur

जयपुर: नशे में धुत ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 4 मजदूरों पर चढ़ाई एसयूवी, दो की मौत

Fri, 31 Aug 2018 10:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Speeding SUV runs over 4 labourers who sleeping on footpath in Jaipur

जयपुर में नशे की हालत में एक ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 4 मजदूरों पर गाड़ी चढ़ा दी। इनमें से 2 मजदूरों की मौत हो गई और अन्य 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। हादसा गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही एसयूवी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उसे जांच के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान भूषण सिंह मीना (35) के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से करौली जिले का निवासी है। जयपुर (ईस्ट)  पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त कावेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी शराब के नशे में था।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि जिन मजदूरों पर गाड़ी चढ़ाई गई उन्हें इलाज के लिए जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया फिर वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कहा जा रहा है कि जिस वक्त हादसा दुआ तब ड्राइवर गाड़ी में अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार कि विंडस्क्रीन पर करौली से भाजपा नेता बद्री मीना का स्टिकर भी लगा है। वहीं चारों पीड़ितों की पहचान जगमोहन मीना (दौसा), सीताराम यादव (मध्यप्रदेश) शाहिद खान (भरतपुर) और नानूराम बैरवा (राजस्थान के बूंदी जिले) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed