फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sources says BJP claims than CPM killed its activist in Kannur 

केरल: बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, सीपीएम पर बदला लेने का आरोप

Wed, 12 Oct 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
sources says BJP claims than CPM killed its activist in Kannur 

केरल के कन्नूर में बीजेपी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या की गई है। हत्या के बाद हालात बिगड़ गए हैं और इसी के चलते कन्नूर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। बीजेपी ने कार्यकर्ता की हत्या के लिए सीपीएम को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि दो दिन पहले जिले में सत्तारुढ़ सीपीएम के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। इसी को बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या को बदला लेने का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता का नाम रेमित है और पुलिस मामले की गंभीरता जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

सीपीएम कार्यकर्ता पर किया था चार-पांच लोगों ने हमला

sources says BJP claims than CPM killed its activist in Kannur 
हत्‍या

बताते चलें कि सोमवार को सीपीएम के 52 साल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक भरी बाजार में सीपीएम कार्यकर्ता की दुकान पर चार-पांच लोगों ने हमला किया। पुलिस इस कत्ल के पीछे राजनीतिक मकसद मान रही है।

आपको बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले भी पिछले महीने एक बीजेपी कार्यकर्ता पर सीपीआई (एम) के सदस्यों ने कथित तौर पर हमला किया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मई में जब से पी विजयन की लेफ्ट सरकार सत्ता में आई है, कन्नूर जिले में 50 राजनीतिक हमले और चार हत्याएं हो चुकी हैं, बीजेपी और सीपीएम के सदस्य यहां लगातार आमने सामने रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed