फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   son kills mother for just fifty rupees in moradabad

पचास रुपये के लिए बेटे ने मां का किया धारदार चाकू से कत्ल

Sat, 25 Feb 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
son kills mother for just fifty rupees in moradabad
हत्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बेटे को महज 50 रुपये की ऐसी भूख थी कि उसने इसके लिए जन्म देने वाली मां को ही मौत के घाट उतार दिया। घटना सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक की है, जहां गुरुवार की रात एक नशेड़ी बेटे ने पचास रुपये के लिए मां का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटा जुआ खेलने और शराब पीने के लिए मां से रुपये मांग रहा था।

विज्ञापन


मां ने रुपये देने से इंकार किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहल्ले में सारदा खातून(65) पत्नी आले हसन का परिवार रहता है। सारदा खातून के छह बेटे और चार बेटियां हैं। पांच नंबर का बेटा जावेद उर्फ भूरा(25) शराब, चरस और स्मैक का आदी है। सारदा खातून अपने घर के बाहर ही सब्जी का फड़ लगाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के पेट में चाकू मारा

son kills mother for just fifty rupees in moradabad

गुरुवार की रात जावेद अपनी मां से पचास रुपये की मांग कर रहा था। मां ने रुपये देने से इंकार किया तो उसने मारपीट कर दी। जब सारदा खातून के दूसरे बेटे रियाजुल हसन की पत्नी कुरमा और बेटी हुस्ना उसे बचाने आई तो जावेद चाकू निकाल लाया। इसके बाद उसने अपनी मां के पेट में चाकू मार दिया। महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। 

इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। खबर मिलने पर महिला के दूसरे बेटे आए और वो उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। 

पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। जबकि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed