फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   son killed his mother becase she was usally poking him for doing job

मां के बार-बार टोकने से था परेशान, खौफनाक सजा देकर चौकी पहुंचा युवक

Thu, 15 Dec 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा 
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा  Updated Thu, 15 Dec 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
  son killed his mother becase she was usally poking him for doing job
हत्या

उस मां को क्या मालूम था कि जिसे वह नौ महीने तक अपनी कोख में रखकर परेशानी झेल रही है, वही उसकी जान का दुश्मन बनेगा। जिसे लाड़-प्यार देकर बड़ा करेगी, वही उसकी हत्या कर देगा। न्यू विकास नगर में बुधवार की दोपहर एक युवक ने अपनी मां की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंच गया और हत्या की बात कबूली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


2014 में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने वाला यह युवक इस समय बेरोजगार था और मां उसे बार बार कोई नौकरी करने के लिए कहती थी। बताया गया कि हाईवे थाना क्षेत्र में न्यू विकास नगर में सुधांशु नायक अपनी पत्नी निर्मला (60) और इकलौते बेटे सतीश नायक के साथ रहते हैं। यह लोग मूल रूप से उड़ीसा में कटक के रहने वाले हैं, लेकिन पंद्रह साल से मथुरा में ही रह रहे हैं।

विज्ञापन

घर पर कई दिनों से अकेले थे मां-बेटे

  son killed his mother becase she was usally poking him for doing job

वर्तमान में वह जगन्नाथ पहलवान के यहां किराए पर रहते हैं। 8 दिसंबर को सुधांशु नायक अपने भतीजे की शादी में कटक गए। घर पर सतीश और उसकी मां निर्मला ही रह रहे थे। बुधवार की दोपहर किसी बात पर मां-बेटे में विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान सतीश ने अपनी मां निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह चौकी कृष्णा नगर पहुंच गया।

वहां उसने पुलिस वालों को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस वाले को भी विश्वास नहीं हुआ। उसके कहने पर जब वे घर पर गए तो मामले की जानकारी हुई। यहां उन्होंने देखा कि निर्मला की लाश चारपाई पर पड़ी थी।

‘पापा, मैंने मम्मी को मार दिया’

  son killed his mother becase she was usally poking him for doing job

सतीश ने अपनी मां का कत्ल करने के बाद कटक गए अपने पिता सुधांशु नायक को फोन किया। उसने पापा को बताया कि उसने मम्मी को मार दिया है। वह बार बार मुझसे लड़ रही थी। उसकी बात पर सुधांशु को भी यकीन नहीं हुआ, लेकिन पुलिस के बताने पर वह कटक से मथुरा आने को निकल पड़े।

मोहल्ले वालों का कहना है कि निर्मला चाहती थी कि उसका बेटा अच्छी नौकरी करे। उसने बेटे को होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराया था। बताया जाता है कि सुधांशु ने अपनी पत्नी और बेटे से भी कटक चलने को कहा था, मगर निर्मला ने ठंड के चलते जाने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed