{"_id":"5986bd614f1c1b1b228b4933","slug":"son-his-70-year-old-elderly-father-alived-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे पिता को जिंदा जलाया, बचाते समय मां भी झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे पिता को जिंदा जलाया, बचाते समय मां भी झुलसी
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले केे रानाघाट में पैसे नहीं मिलने पर एक पुत्र ने अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता को जिंदा जला दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रानाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुई।
वैद्यनाथ बिस्वास ने करीब 90,000 रुपये कीमत के पेड़ बेचे थे। उनका बेटा अबोध बिस्वास उसमें अपना हिस्सा मांग रहा था। उसने पुत्र को हिस्सा देने से मना कर दिया था। अबोध ने सो रहे अपने पिता पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर उसे जीवित जला दिया।
पुलिस ने बताया कि अबोध की मां सरस्वती बिस्वास अपने पति को बचाने में झुलस गयी। अबोध भी अपनी मां को बचाने के प्रयास में झुलस गया है। तीनों को रानाघाट अनुलिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वैद्यनाथ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सरस्वती को कल्यानी जेएनएम अस्पताल भेजा गया है जबकि अबोध रानाघाट अनुलिया अस्पताल में भर्ती है। इस संबंध में वैद्यनाथ के दूसरे पुत्र सुबोध बिस्वास ने रानाघाट थाने अबोध के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।