{"_id":"5acd8d024f1c1b5e3e8b4761","slug":"son-committed-suicide-when-his-mother-stopped-him-to-keep-busy-in-watching-ipl-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL देखने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, मां ने सुनाई दर्दनाक आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
IPL देखने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, मां ने सुनाई दर्दनाक आपबीती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट बेहद खास माना जाता है। कुछ लोग तो इसके लिए इस कदर दीवाने होते हैं कि किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन इसके लिए जान चली जाए ये बेहद चौंकाने वाला है। ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है, जहां आईपीएल देखने में अड़चन आने पर एक युवक ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक मामला मुंबई के जोगेश्वरी के पश्चिमी इलाके का है, जहां नीलेश गुप्ता नाम के शख्स ने मां की डांट का जवाब देने के लिए फांसी लगा ली। रात 9.30 बजे का समय था और नीलेश रोज की तरह आईपीएल का मैच देखने में व्यस्त था। इस बीच नीलेश के पास उसकी मां आई और उसे बाहर टंकी में पानी चेक करने के लिए कहने लगी।
विज्ञापन
नीलेश मैच की एक मूंवमेंट को मिस नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने मां के काम को नजरअंदाज कर दिया। इस पर गुस्साई मां उसे डांटने लगी और दोनों में बहस शुरू हो गई। बहस के बीच मां ने टीवी बंद कर दिया और घर के आंगन में जाकर अपने काम में लग गई।
विज्ञापन
करीब 15 मिनट बाद जब मां घर में जाने लगी तो मेन गेट अंदर से लॉक हो रखा था। काफी देर तक गेट नहीं खुलने पर मां ने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया, जिन्होंने कड़ी मश्कत के बाद गेट को खोला। लेकिन अंदर जो भयानक मंजर उन्हें देखने को मिला वह बेहद चौंकाने वाला था।
नीलेश का शव पंखे से लटका हुआ था, इस बीच अफरा-तफरी में उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।