फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sister passed 12th in flying colors, angry brother suicides

12वीं में बहन को मिली शानदार सफलता, तारीफ से दुखी भाई ने दी जान

Wed, 25 May 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 25 May 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
sister passed 12th in flying colors, angry brother suicides
demo pic
यूपी में मुरादाबाद में इकलौती बहन ने बारहवीं की परीक्षा अच्छे मार्क्स के साथ पास की तो तारीफ से दुखी अनपढ़ भाई ने आत्महत्या कर ली। भाई भी बहन की तरह पढ़कर कुछ बनना चाहता था। लेकिन घर की आर्थिक तंगी के कारण मां-बाप दोनों भाई-बहन को पढ़ा नहीं पाए।
विज्ञापन


माथे पर लगे अनपढ़ होने के कलंक ने युवक को झकझोर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने सोमवार की रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मूलरूप से ठाकुरद्वारा के तुमड़िया गांव निवासी राम हरि वर्मा अपने परिवार के साथ कटघर के इंदिरा कालोनी में किराये पर रहते हैं। राम हरि वर्मा पीतल फर्म में नौकरी करते हैं। जबकि उनका बेटा शिवम वर्मा कटरा नाज में परचून की दुकान पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामहरि वर्मा ने बताया कि रोज की तरह शिवम सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान से घर लौटा। घर आते ही वह बाथरूम में चला गया। काफी देर के बाद भी वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो इसी मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार अनिरुद्ध ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो शिवम उल्टियां कर रहा था। अनिरुद्ध के शोर मचाने पर शिवम के पिता राम हरि वर्मा, उसकी मां रेखा, बहन और छोटा भाई आ गए।

उन्होंने शिवम को बाथरूम से बाहर निकाला। इसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने जहर खाने की बात कही। परिजन शिवम को लेकर विवेकानंद अस्पताल पहुंच गए। यहां इलाज के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया। राम हरि ने बताया कि शिवम ने पढ़ाई नहीं की थी। वह बचपन से ही नौकरी कर रहा था।

पंद्रह मई को उसकी बहन नीतू इंटरमीडिएट में पास हुई थी। तब से वह बार बार कह रहा था कि अगर उसे भी पढ़ा लिया होता तो वह इंटर में पास हो जाता। उसने कहा कि इस जिंदगी क्या करना। दूसरे की नौकरी करते ही निकल जाएगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पजिनों को सौंप दिया।

गरीबी के कारण बेटे को नहीं पढ़ाया ‌‌था

sister passed 12th in flying colors, angry brother suicides

शिवम के पिता ने बताया कि उसका अपना मकान तक नहीं है। वर्षों से पह किराये के मकान में रहकर गुजर बसर कर रहा था। दो बेटे और एक बेटी है। तीनों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए मैंने दोनों बेटों को पढ़ाई से रोक द‌िया और बेटी की पढ़ाई जारी रखी है। मुझे क्या पता था। मेरी ये गलती मेरे बेटे की जान ले लेगी। बेटे को पढ़ाई से रोका न होता तो शायद आज वह हमारे बीच होता।

मामले पर मनोरोग विशेषज्ञ डा. नीरज गुप्ता ने कहा, ‘यह एक रिवर्स केस है। ऐसे केस कम ही आते हैं। क्योंकि आम तौर पर लड़कियों की तुलना में अभिभावक लड़कों की पढ़ाई पर अधिक जोर देते हैं। बच्चा परिवार में अपनी उपेक्षा से आहत होता है। जबकि दूसरी ओर उसके भाई या बहन को बेहतर रिजल्ट पर लगातार शाबाशी मिलती है। अपनी उपेक्षा और भाई-बहन की तरक्की से ऐसे बच्चे अवसाद में चले जाते हैं। पूरी तरह से फ्रस्टेट हो जाते हैं। उनकी सोचने समझने की क्षमता कम होने लगती है। आखिर में आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं।’ - , 

पढ़कर कुछ बनना चाहता था शिवम
जहर खाकर आत्महत्या करने वाले शिवम ने कक्षा पांच तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसके पिता ने उसे पढ़ाई से रोक लिया था। इसके बाद उसे परचून की दुकान पर लगा दिया था। लेकिन शिवम पढ़कर कुछ बनना चाहता था। बचपन में उसने अपने पिता से कई बार कहा था कि वह पढ़ना चाहता है। लेकिन पिता की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण शिवम की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed