'पापा पर तब तक गोलियां बरसाते रहे, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई'
- 'दो मिनट तक करते रहे फायरिंग'
- 'पापा की तरफ से बदमाशों ने की फायरिंग'
- 'जब तक मौत नहीं हो गई, मारते रहे गोलियां'
- 'बाइक सवार दो लोग ने की पापा पर फायरिंग'
- 'पापा ने हमें झुकने को कहा था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए अफसर तंजील अहमद के हत्यारों का अब तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है। जांच में जुटी पुलिस ने मृतक अफसर के बच्चों का बयान दर्ज किया है। तंजील के बच्चे उस वक्त कार की पिछली सीट पर ही मौजूद थे जब वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों बच्चे इस हत्याकांड के चश्मदीद हैं।
बच्चों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने पापा पर फायरिंग की। दोनों पापा पर तब तक गोलियां बरसाते रहे जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। बच्चों के मुताबिक चलती गोलियों के दौरान उनके पापा ने उनसे कहा था कि सीट के पीछे झुक जाएं।
तंजील की बेटी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने पीछे से आकर फायरिंग की। बदमाश मोटरसाइकिल को कुछ दूर आगे ले गए फिर यूटर्न लेकर आए और पापा की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी।
'बाइक सवार दो लोग ने की पापा पर फायरिंग'
तंजील के बेटे ने बताया कि बदमाश पापा पर तकरीब दो मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलाते रहे।
पुलिस की अब तक जांच में कई अहम सुबूत हाथ लगे हैं। पुलिस की मानें तो हमलावर अत्याधुनिक हत्यारों से लैस थे। हत्यारों ने तंजील पर गोलियां बरसाते हुए तीन मैग्जीन खाली कर दी थीं। पुलिस को गाड़ी से खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस की मानें को तंजील पर हमला करने वाले आम बदमाश नहीं बल्कि पेशेवर शूटर थे।
उधर वारदात बाद से तनाव बना हुआ है। तंजील का परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं।
आईजी विजय पाल मीणा ने कहा कि तंजील अहमद हत्याकांड को वो चैलेंज के रूप मे ले रहे है, जल्द ही केस का वर्क आउट किया जाएगा। पुलिस एनआईए, एटीएस की टीमें काम में लगी हैं, अभी तक मर्डर का कोई क्लू नहीं मिला है, उन्होंने मर्डर में आतंकियों का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया है।
पुलिस शादी के वीडियो भी खंगाल रही है। पुलिस ये देख रही है कि शादी में नए चेहरे कौन थे। इसके अलावा 5-6 नए सिम की भी पड़ताड़ हो रही है। एक स्कूल के सीसी फुटेज में बाइक सवारों की धुंधली तस्वीरें देखी गई हैं।