फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sex racket disclose in ayodhya, arrested couple in Catastrophic condition

राम नगरी में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई जोड़े गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Nov 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
sex racket disclose in ayodhya, arrested couple in Catastrophic condition

धर्म नगरी अयोध्या में अधर्म का काम आजकल जोरों पर है । ये घटना रामनगरी अयोध्या को शर्मशार करने वाली है।  रामनगरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जहां बीते कई वर्षों से सेक्स रैकेट चल रहा था। अयोध्या के नयाघाट क्षेत्र में पुलिस ने कृष्णा गेस्ट हाउस से देह व्यापार के आरोप में पांच युवकों और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे। कमरे में शराब की खाली बोतलें, सिगरेट व कई आपत्तिजनक वस्तुएं पाई गईं। गिरफ्तार युवकों में गेस्ट हाउस के मालिक का लड़का भी शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दरवाजा खोला तो ऐसे हालात में मिले युवक-युवतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लंबे समय से गेस्ट हाउस में देह व्यापार चलने की शिकायत मिल रही थी। गुरुवार रात करीब दो बजे सीओ अयोध्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नयाघाट चौकी क्षेत्र स्थित तुलसी उद्यान पार्क के करीब स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में छापा मारा।

गेस्ट हाउस से चार युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापे के दौरान कुछ युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।

आसपास के जिलों से लाई जाती थी लड़कियां

sex racket disclose in ayodhya, arrested couple in Catastrophic condition

गिरफ्तार युवकों की पहचान विनय (22) निवासी झुनझुन, राजस्थान, दिव्यांशु (22) निवासी अमानीगंज फैजाबाद, अंकित सिंह (25) निवासी फेज-3 मयूर बिहार दिल्ली, योगेंद्र मिश्रा निवासी पूरैना बहराइच व नवनीत गुप्ता निवासी नयाघाट अयोध्या के रूप में हुई है।

सीओ अयोध्या राजू कुमार साव ने बताया कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार होने की सूचना मिल रही थी। आसपास के जिलों से लड़कियां यहां लाई जाती हैं। गेस्ट हाउस में कई लड़कियों की मौजूदगी की सूचना पर थाना राम जन्म भूमि और पीआरवी व महिला सिपाहियों की टीम के साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई।

छापे के बाद कोतवाली को मिली सूचना
गेस्ट हाउस अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नयाघाट चौकी क्षेत्र में है। सूत्रों के अनुसार सीओ के नेतृत्व में की गई छापेमारी में गेस्ट हाउस को चारों तरफ से घेरने के बाद ही अयोध्या कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें- गेस्ट हाउस पर छापा, 4 महिलाओं समेत 7 लोग ऐसे हालत में मिले पुलिस शर्म से पानी-पानी

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी दिनों से गेस्ट हाउस में चल रहा देह व्यापार का धंधा स्थानीय पुलिस के संरक्षण में ही फल-फूल रहा था।

इस मामले में एसएसपी सुभाष सिंह बघेल का कहना है कि, होटल संचालक ने कमरे में लड़कियां होने की जानकारी से इन्कार किया है। पर जानकारी मिली है कि वहां लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। सभी लड़के-लड़कियों के नाम, पते की जांच हो रही है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed