{"_id":"57550b384f1c1b191d9c50fa","slug":"semi-nude-photo-of-baghpat-advocate-leaked-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवार की युवती संग अधिवक्ता की अश्लील तस्वीर वायरल, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार की युवती संग अधिवक्ता की अश्लील तस्वीर वायरल, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बागपत के अधिवक्ता और उसके परिवार की एक युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल होने की घटना ने तूफान खड़ा कर दिया है। कुछ ही घंटों में ये नौ फोटो हजारों मोबाइल तक पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि अश्लील फोटो अधिवक्ता और उसके परिवार की एक युवती के हैं। पुलिस को इस संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
शनिवार शाम ये फोटो सिंघावली अहीर क्षेत्र में एक-दो युवकों के मोबाइल में पहुंचे। रातों-रात फोटो सैकड़ों मोबाइल में वायरल हो गए। यहां तक पुलिसवालों के मोबाइल में भी फोटो पहुंच चुके हैं। कुछ लोगों ने तो अश्लील फोटो देखते ही युवक व युवती को पहचान लिया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी है।
विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि युवक क्षेत्र का ही रहने वाला है और पेशे से अधिवक्ता है। युवती भी अधिवक्ता के परिवार से ही है। उनके बीच रिश्ता भी बेहद करीबी है। इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। उधर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
दो बच्चों के पिता हैं अधिवक्ता, युवती की हो चुकी है शादी
सूत्रों की मानें तो अधिवक्ता दो बच्चों का पिता है। युवती भी शादीशुदा है। उसकी करीब डेढ़ साल पूर्व शादी हुई थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि ये तस्वीरें वायरल कैसे हुईं। इसका खुलासा पुलिस की जांच से ही हो सकता है।
सेल्फी है या किसी की करतूत
नौ वायरल फोटो में से कई को देखने से लगता है कि अधिवक्ता और युवती सेल्फी ले रहे हैं। कई फोटो ऐसे हैं, जिनमें किसी तीसरे के होने का भी आभास होता है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
सेल्फी है या किसी की करतूत
नौ वायरल फोटो में से कई को देखने से लगता है कि अधिवक्ता और युवती सेल्फी ले रहे हैं। कई फोटो ऐसे हैं, जिनमें किसी तीसरे के होने का भी आभास होता है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।