अब यूपी के निजी स्कूल में छात्रा की हत्या, तीसरी मंजिल से दिया धक्का !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गुरुग्राम में मासूम प्रद्युम्न की हत्या के बाद यूपी में भी एक छात्रा की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ताला लगाकर फरार हो गया।
घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। शहर के एक पब्लिक स्कूल में तीसरी मंजिल की छत पर टॉयलेट करने गई एक छात्रा को किसी ने धक्का दे दिया। स्कूल के बगल से गुजर रही सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में स्कूल की छुट्टी कर स्कूल प्रशासन फरार हो गया।
पढ़ें:- थोड़ा सा खुला था घर का दरवाजा, अंदर झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
घर वालों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद तिवारी का कहना है कि छात्रा के गिरने की जानकारी उन्हें राहगीरों से मिली, जिन्होंने उसे स्कूल के पीछे गिरा देखा। छात्रा किस तरह गिरी इस बारे में जानकारी नहीं है। स्कूल के प्रबंधक और मालिक पी सी तिवारी हैं, जिनका घटना के बाद कोई पता नहीं है।
चकियवा मोहल्ला निवासी परमहंस चौहान की 15 वर्षीय बेटी नीतू नेहरू नगर के मॉडर्न सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार को वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर अपनी कक्षा से करीब 11.30 बजे तीसरी मंजिल छत पर बने टॉयलेट गई थी। इसके बाद वह स्कूल के पीछे गिरी मिली।
तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा के सिर और चेहरे से गंभीर चोटें आई थीं। वह खून से लथपथ थी। आसपास से गुजरते राहगीरों से छात्रा के गिरने की खबर मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और घरवालों को जानकारी दी।
जिला अस्पताल में वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल रेफर कर दिया। छात्रा के घर वालों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त नीतू ने बड़े भाई राजेश से बताया कि वह छत पर टॉयलेट करने गई थी।
पढ़ें:-पशु तस्करों ने ऐसे की BSF कांस्टेबल की हत्या, देखकर होश उड़े
पीछे से किसी ने धक्का दे दिया, लेकिन वह उसे देख नहीं पाई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। शव लेकर लोग घर पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर स्कूल प्रशासन ताला बंदकर फरार हो गया है। सदर कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।