फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   School principal booked for beating student with belt for masturbating in mumbai

छात्र को थी खुजली की बीमारी, प्रिंसिपल ने गंदा काम समझकर बेल्ट से पीटा

Mon, 25 Sep 2017 12:39 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद Updated Mon, 25 Sep 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
School principal booked for beating student with belt for masturbating in mumbai
Teacher beats Student
क्लास में एक छात्र को टांग पर खुजली करता देख प्रिंसिपल कुछ और समझ बैठे और उसकी वहीं पर बेल्ट से पिटाई कर डाली। प्रिंसिपल को इसका अंजाम भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


मामला, महाराष्ट्र के नाला सपोरा के प्राइवेट स्कूल का है। यहां प्रिंसिपल ने एक छात्र को क्लास में गंदा काम करने के चलते बेल्ट से पीटा। छात्र के परिजनों ने बच्चे को पीटने के चलते स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया।हालांकि गिरफ्तारी के बाद प्रिंसिपल को अंतरिम जमानत मिल गई है। घटना पिछले सप्ताह एवरशाइन सिटी के स्टेन नॉलेज कैंपस स्कूल की है। 

छात्र को गलती स्वीकारने को किया मजबूर

School principal booked for beating student with belt for masturbating in mumbai
Crime

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, ग्याहरवी कक्षा के तीन छात्र दीपक पाटिल, रितुराज धोतरे और शुभंम घोषाल को प्रिंसिपल स्टेनी पिंटो ने क्लास में गंदा काम करने पर स्कूल ग्राउंड में ले जाकर पीटा। इसके बाद प्रिंसिपल ने पाटिल से स्कूल माइक पर अपनी गलती को बताने को कहा।   

छात्र पाटिल की मां भूमिका ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे को स्किन प्रॉबल्म है इसलिए वह अपने निजी अंग पर खुजली करता रहता है और उसकी इस बीमारी का इलाज भी चल रहा है। क्लास के ही एक छात्र की शिकायत पर प्रिंसिपल ने पाटिल को बुरी तरह पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की प्रिंसिपल ने एक ना सुनी

School principal booked for beating student with belt for masturbating in mumbai
School Principal

पाटिल ने भी प्रिंसिपल को अपनी बीमारी के बारे में बतानी चाही लेकिन उन्होंने उसकी एक ना सुनी। पाटिल की पिटाई के बाद जब उसकी मां स्कूल गई तो उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं, तुलिंज पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed