फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   school principal beaten by public after school girl alleged that he teased her

किताब में लव लेटर पकड़ा गया तो छात्रा बोली- छेड़ रहा था प्रिंसिपल

Wed, 13 Sep 2017 07:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 13 Sep 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
school principal beaten by public after school girl alleged that he teased her
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा का आठ की छात्रा की किताब में प्रिंसिपल को लव लेटर पकड़ना भारी पड़ गया। उल्टा छात्रा ने ही प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने प्रिंसिपल की जमकर धुनाई कर दी। पढ़ें पूरा मामला। 
विज्ञापन


घटना मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से सामने आई है। एक कस्बे में स्थित सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- मनचलों ने छात्रा पर फेंका LOVE लेटर, मर्दानी ने पीट-पीटकर किया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्रा के परिजनों ने शिकायत की है कि कस्बा के शासकीय तिलक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल अखिलेश मालवीय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जब छात्रा ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो वो आगबबूला हो गए और स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को जमकर पीटा। 

school principal beaten by public after school girl alleged that he teased her
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य अखिलेश मालवीय ने पूरे मामले को झूठा बताया है। उन्होंने कहा है कि छात्रा की किताब में लव लेटर मिला था। इस पर प्रधानाचार्य ने छात्रा के परिजनों को बुलाया और उनके सामने उसे जमकर फटकार लगाई थी। लेकिन परिजनों को ये सही नहीं लगा, उन्होंने उल्टा उनपर ही छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। 

पढ़ें:- छात्रा ने पुलिस के सामने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत, देखें तस्वीरें

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धारा 354 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्राचार्य के खिलाफ पॉस्को ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed