फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   school bus conductor beaten by father after daughter accused him of teasing

यूपीः मासूम से छेड़छाड़ करता था कंडक्टर, पिता ने स्कूल में जाकर पीटा

Tue, 19 Sep 2017 06:27 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Tue, 19 Sep 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
school bus conductor beaten by father after daughter accused him of teasing
राधा माधव
बरेली। गुरुग्राम के रायन स्कूल के मासूम छात्र प्रद्युम्न की हत्या की घटना के बाद जब पूरे देश में स्कूलों में बच्चों के लिए सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जाने की कवायद चल रही है, इसी बीच शहर के एक प्रमुख स्कूल की बस में कक्षा तीन की छात्रा के साथ कंडक्टर के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। स्कूल बस में आने-जाने के दौरान कई दिनों से बच्ची से छेड़छाड़ की जा रही थी। 
विज्ञापन


मामला जानकारी में आने के बाद छात्रा के पिता ने स्कूल में ही कंडक्टर की पिटाई कर दी। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने भी कंडक्टर का साथ दिया और बच्ची के पिता को बंधक बना लिया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंचने के बाद मामला बिथरी चैनपुर थाना तक पहुंचा। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर कंडक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ के खिलाफ भी बच्ची के पिता को बंधक बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मासूम बच्ची से स्कूल बस में छेड़छाड़ किए जाने की यह घटना बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव पब्लिक स्कूल की है। केसरपुर इलाके में रहने वाले बच्ची के पिता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक कंडक्टर कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। बच्ची ने अपने अभिभावकों को तो कुछ नहीं बताया लेकिन अपनी ट्यूशन टीचर के सामने कंडक्टर की करतूत खोल दी।

ट्यूशन टीचर ने पूरा वाकया उसके पिता को बताया। इस पर गुस्साए पिता ने सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे स्कूल पहुंचकर कंडक्टर की डंडे से पीटना शुरू कर दिया। कंडक्टर की चीख सुनकर स्कूल स्टाफ इकट्ठा हो गया। बच्ची के पिता का आरोप है कि कंडक्टर के खिलाफ उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें स्कूल परिसर में बंधक बना लिया गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस के पहुंचने के बाद मामला बिथरी चैनपुर थाने तक पहुंचा। 

थाना पुलिस ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी के आदेश पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ के खिलाफ उन्हें बंधक बनाने और कंडक्टर के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने कंडक्टर को जेल भेज दिया।

केसरपुर के मूल निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक उनकी बेटी गंगापुर में दादा-दादी के साथ रहती है। वह केसरपुर में परचून की दुकान चलाते हैं। स्कूल की बस वहीं से बच्ची को लेती थी। गंगापुर से ही स्कूल की पांच शिक्षक भी इसी बस में आती थीं। छात्रा के मुताबिक कंडक्टर उसको गलत तरीके से छूता था। अश्लील बातें करता था। पीछे की सीट पर उसके पास बैठकर उसके गाल सहलाता था।

इस घटना में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी नजर आती है। कंडक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा के प्रति अभिभावकों की जिम्मेदारी भी बनती है। उन्हें सजग रहना चाहिए। स्कूल प्रबंधकों को कंडक्टर और ड्राइवरों का सत्यापन 30 सितंबर तक करवाने के लिए कहा गया है। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed