फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   rotten body of lovers found with desi gun in saharanpur

15 दिन से लापता प्रेमी युगल का तमंचा के साथ मिला कंकाल, हड़कंप

Fri, 22 Jul 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह(सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह(सहारनपुर) Updated Fri, 22 Jul 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
rotten body of lovers found with desi gun in saharanpur
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह(सहारनपुर)

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गंगोह/ताताहेड़ी गांव से 15 दिन पूर्व फरार हुए दलित प्रेमी युगल के सड़े गले शव शुक्रवार को उनके गांव के पास ही एक खेत से बरामद हुए। दोनों शवों के सर में गोली लगी हुई थी।

विज्ञापन


चार दिन पूर्व ही युवती के पिता ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। प्रेमी युगल के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। फोरेंसिक टीम के अलावा एसपी देहात और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक के शव के पास ही एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आनर किलिंग की आशंका से भी इंकार ना करते हुए पीएम के बाद जांच की दिशा तय करने की बात कर रही है।

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे को गांव ताताहेडी निवासी एक महिला पास ही स्थित कामिल के खेत में घास काटने के लिए गई थी। वहां से तीव्र दुर्गंध आने पर उसने खेत में खडी घास के अंदर झांककर देखा। अंदर का नजारा देखते ही उसके होश उड गए। वहां एक युवक और युवती का सडा-गला शव पडा हुआ था। उसने बाहर आकर शोर मचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से चल रहा था दोनो में प्रेम प्रसंग

rotten body of lovers found with desi gun in saharanpur

शव मिलने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड इकटठा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सचना मिलते ही सीओ जगदीश सिंह और कोतवाल यशपाल सिंह धामा मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने भी वहां पहुंचकर निरिक्षण किया। फारेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनो शवों के स‌िर में गोली फंसी हुई थी।

पहने हुए कपडों के आधार पर दोनो मृतकों की पहचान 23 वर्षीय विजयपाल और 17 वर्षीय अंजना के रूप में हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह गत 9 जुलाई को घर से फरार हो गए थे। पूर्व बसपा विधायक महिपाल माजरा भी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने दोनो के शवों का पंचनामा भरकर उन्हे पीएम के लिए भेज दिया है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वही गांव में भी मातम पसरा हुआ था। 

ग्रामीणों के अनुसार दलित सुखपाल की 17 वर्षीय पुत्री अंजना और गांव के ही कर्मसिंह के 23 वर्षीय पुत्र विजयपाल का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक विजयपाल बीएड करने के साथ ही गांव में मोबाइल की दुकान चलाता था।

परिजनों द्वारा उनके प्रेम का विरोध किए जाने पर गत 9 जुलाई को दोनों घर से फरार हो गए थे। काफी तलाश करने के बावजूद उनका सुराग ना लगने पर युवती के पिता सुखपाल ने 18 जुलाई को कोतवाली में युवक के खिलाफ उसकी पुत्री को बहका-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 

ऑनर किलिंग का भी हो सकता है मामला

rotten body of lovers found with desi gun in saharanpur

पुलिस फरार प्रेमी युगल की तलाश में जुटी हुई थी। सुखपाल का रो रोकर बुरा हाल था। उसने बताया कि वह अपनी पुत्री की तलाश में दर-दर की ठोकरे खाता रहा। उसे क्या पता था कि उसकी बेटी का शव उसके घर के पास ही खेत में पडा हुआ है।

13 जुलाई को उसकी दूसरी बेटी की बारात आनी थी। इसलिए 9 जुलाई को अंजना के चले जाने के बाद लोकलाज के भय से उसने पुलिस को सूचना नही दी थी। वह चुपचाप परिजनों के साथ उसकी तलाश करता रहा। बेटी का ब्याह हो जाने के बाद 18 जुलाई को उसने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

आनर किलिंग की आशंका से इनकार नही
कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह धामा ने बताया कि ऑनर किलिंग की आशंका से इनकार नही किया जा सकता है। दोनों के सर में गोली लगी हुई थी। पीएम के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। वह सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे है। 

कंकाल का रूप ले चुके थे शव
दोनो मृतकों के शव कंकाल का रूप ले चुके थे। उनकी खोपडियां भी धड से अलग पडी हुई थी। युवक और युवती का शव लगभग 7-8 फुट की दूरी पर पडा हुआ था। कपडों के आधार पर ही परिजनों ने उनकी पहचान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed