फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   raped with a minor girl and then fed the poison in Pilibhit

तमंचे के बल पर नाबालिग की लूटी आबरू, दरिंदों ने पीड़िता को पिलाया जहर और फिर...

Sun, 22 Oct 2017 10:35 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 22 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
raped with a minor girl and then fed the poison in Pilibhit
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
शौच करने गई नाबालिग को पहले दरिंदों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे जहर खिला दिया, और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है। बरखेड़ा इलाके में शनिवार रात छोटी बहन के साथ खेत पर शौच करने गई किशोरी को दो साथियों की मदद से गांव के युवक ने पकड़ लिया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद जहरीला पदार्थ खिलाकर तीनों युवक किशोरी को घर के निकट छोड़ भाग गए। 
विज्ञापन


पढ़ें:- बैंडिट क्वीन बनाना चाहती थी डांसर हर्षिता, बदला लेने के लिए चुना खौफनाक रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बेटी से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और बेसुध हालत में मिली किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रविवार को तहरीर मिलने पर एक युवक को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें दो युवक अज्ञात हैं।

बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी अपनी 14 वर्षीय छोटी बहन के साथ मकान से कुछ दूरी पर खेत में शौच करने गई थी। खेत के पास पहुंचते ही गांव के हरिओम ने दो साथियों की मदद से बड़ी बेटी को पकड़ लिया और खींचकर खेत में ले गया। 
 

raped with a minor girl and then fed the poison in Pilibhit
रेप - फोटो : self
आरोपी ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया, इसके बाद उसको जान से मारने की नियत से जहरीला पदार्थ खिलाकर घर के निकट कुछ दूरी पर उसे छोड़ कर भाग गए। छोटी बेटी ने घर पहुंचने पर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। 

पढ़ें:- 7 महिलाओं से दोस्ती, सेक्स के बाद बनाए वीडियो, दोषी निकला पूर्व पुलिसवाला

इस पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और बेसुध हालत में पड़ी किशोरी को रात में ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां रात भर इलाज के बाद रविवार को पिता ने थाना बरखेड़ा पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि पिता से मिली तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके बयान कराए जाएंगे। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश देने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed