फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Rape survivor teenage girl burnt alive in Uttar pradesh

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को जिंदा जलाकर मार डाला

Fri, 01 Apr 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 04:08 PM IST
सार

  • हैवानियत की इंतहा, 14 वर्षीय किशोरी को जलाकर मार दिया
  • किशोरी के फूफा पर आरोप, पहले दुष्कर्म किया फिर आग के हवाले

विज्ञापन
Rape survivor teenage girl burnt alive in Uttar pradesh
पहले रेप किया फिर जिंदा जलाया - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र की एक किशोरी को घर में ही जिंदा जला दिया गया। उसकी मेडिकल कॉलेज में दो दिन बाद मौत हो गई। इस संबंध में फिलहाल कोई मुकदमा आदि तो दर्ज नहीं हुआ है। मगर स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके फूफा ने गांव में ही दुष्कर्म किया था। घटना छह माह पुरानी है। इसके बाद से ही परिवार में कलह चल रही थी। 
विज्ञापन


परिजन इस मामले को दबाने में लगे थे, मगर मां ने मामले को तूल दे दिया था। वाकया रविवार का है, जब किशोरी की मां अपने मायके यहां अलीगढ़ आई थी। किशोरी अपने गांव में अकेली थी। तभी उसे फूफा आदि परिजनों ने घर में अकेला पाकर पीटा और मारपीट कर कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में किसी तरह किशोरी को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लाया गया। इधर, सूचना पर मायके से किशोरी की मां भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद किशोरी ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।


 मां ने यहां मौखिक तौर पर अपने ससुरालवालों और किशोरी के फूफा आदि पर आरोप लगाया है। चूंकि घटना रामघाट की है। इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed