फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   rape fir registered againts MLA and twelve others in Rajasthan

महिला का आरोप, तीन महीने तक विधायक समेत दर्जनों ने किया गैंगरेप

Tue, 15 Nov 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Nov 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
rape fir registered againts MLA and twelve others in Rajasthan

राजस्थान के करौली में एक महिला ने एक विधायक और उसके दर्जनों साथियों पर रेप का आरोप लगाया है। 21 साल की शादीशुदा महिला की तरफ से करौली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि करीब तीन महीने तक उसका कथित तौर पर रेप किया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक विधायक का नाम किरोडी़ लाल मीना है और वह नेशनल पीपुल पार्टी के प्रमुख हैं।

विज्ञापन


सवालों में घिरने के बाद विधायक ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ये उन्हें फंसाने की साजिश है। इस बीच बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही महिला और परिवार के कई सदस्य गायब हैं। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को गलत ठहराया और कहा कि वह सब सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

पति ने बेचा 5 हजार में

rape fir registered againts MLA and twelve others in Rajasthan


करौली पुलिस अधिकारी हेमाराम चौधरी ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन ने भी मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। बड़ी बहन के मुताबिक उसकी बहन की शादी उसके देवर से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही देवर का क्रूर चेहरा सामने आ गया। खुलासा हुआ कि इस घिनौने अपराध में पीड़िता का पति भी शामिल है जिसकी मदद से कसारा गांव में पांच लोगों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।

पूरे मामले में चौंका देने वाला सच सामने आया है कि कई बार पीड़िता के साथ पति की मौजूदगी में भी रेप हुआ। इतना ही नहीं एक दिन पति ने खुद महिला को एक शख्स के घर छोड़ा और उससे पांच हजार रुपये भी लिए। 
पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक पीड़िता को ढोलपुर और जयपुर जगहों पर ले जाया गया जहां पर विधायक ने कथित तौर पर उसका रेप किया।

शिकायत में रिश्तेदारों का नाम भी शामिल

rape fir registered againts MLA and twelve others in Rajasthan
शिकायत में पति समेत दूसरे रिश्तेदारों का नाम भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकी है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने विधायक समेत अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी(गैंगरेप), 366(अपहरण), 344(बंधक बनाना), 323(चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed