{"_id":"5b3433064f1c1b13358b9159","slug":"rape-done-by-drunken-with-canadian-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में कनाडा की टूरिस्ट से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में कनाडा की टूरिस्ट से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा से भारत घूमने आई युवती के साथ मंगलवार की रात लक्ष्मीनगर के एक हॉस्टल में डोरमेट्री कॉर्डिनेटर ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। युवती के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान भी हो गए हैं। इसके बाद सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती 19 वर्षीय जसकीन (बदला नाम) कनाडा की रहने वाली है और वह वेब डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है। वह 40 दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर ग्रुप में भारत आई थी। उसका ग्रुप दो दिन पहले दिल्ली आया था। ग्रुप रात के समय सफदरजंग एन्क्लेव के हौजखास में स्थित ओरो पब में पार्टी करने गया था। यहां लक्ष्मी नगर में डोरमेट्री (हॉस्टल) चलाने वाला अभिषेक बंटे भी कुछ लोगों को लेकर आया था। पब में जसकीन की अभिषेक से पहचान हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले गए।
विज्ञापन
रात करीब डेढ़ बजे अभिषेक जसकीन को कैब बुक कर लक्ष्मी नगर स्थित हॉस्टल में ले गया। आरोप है कि यहां अभिषेक ने शराब के नशे में जसकीन से दुष्कर्म किया। इसके बाद जसकीन किसी तरह यहां से निकली और रात करीब ढाई बजे एम्स पहुंच गई। यहां उसने ग्रुप के लोगों को बुला लिया और दुष्कर्म होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में जसकीन की मेडिकल जांच कराई। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। जज को जसकीन के होटल में बुलाकर सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद जसकीन ग्रुप के साथ बुधवार शाम इंडोनेशिया चली गई।