फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Rape accused married to victim girl in police station at gorakhpur

रेप की धारा सुनकर खौफ में आया युवक, पीड़िता से थाने में ही कर ली शादी

Tue, 12 Dec 2017 08:08 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 12 Dec 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
Rape accused married to victim girl in police station at gorakhpur
फाइल फोटो
एक युवक ने अपनी प्रेमिका से पहले शादी करने से इनकार कर दिया, जब उसे रेप की धारा का पता चला तो वो खौफ में आ गया और उसने थाने में शादी कर ली। जानिए पूरी कहानी
विज्ञापन

  
घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। शादी का झांसा देकर तीन साल से युवती से संबंध बनाने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में आते ही शादी को तैयार हो गया। पुलिस की मौजूदगी में ही  सोमवार को थाने में दोनों की शादी करा दी गई। 
विज्ञापन


पढ़े:- लड़की को घर से उठाया और बंधक बनाकर गैंगरेप, बेहोश करके दिखाई दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल युवती ने जब भी उससे शादी की बात की, उसने इंकार कर दिया। ऐसे में परेशान युवती ने प्रेमी पर रेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। डुमरी गांव के एक युवक का गांव की ही युवती से प्रेम संबंध था। 

Rape accused married to victim girl in police station at gorakhpur
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। तीन साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन इधर बीच युवक के घर वाले उसकी कहीं और शादी तय करने लगे। इसकी भनक लगते ही युवती प्रेमी के पास पहुंच गई और शादी करने की जिद करने लगी, मगर युवक ने इंकार कर दिया। 

पढ़ें:- शादी समारोह में नाबालिग से दरिंदगी की हदें पार, पिता के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार

इससे परेशान युवती सीधे सहजनवां थाने पहुंच गई। वहां उसने तहरीर देकर तीन साल तक शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज करने से पहले ही युवक को हिरासत में ले लिया। 

हिरासत में आने के बाद पुलिस ने जब उसे धारा और सजा के बारे में समझाया तो वह शादी के लिए तैयार हो गया। थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed